
1 / 8
90s Actors Rules Onscreen: बॉलीवुड में इन दिनों गुजरे जमाने के कई कलाकार स्क्रीन्स पर राज कर रहे हैं. इसमें कुछ तो ऐसे हैं, जो पहले फ्लॉप और लंबे समय से गायब रहे हैं. लेकिन अब एक ही फिल्में से उनकी किस्मत चमक उठी है. देखिए लिस्ट.

2 / 8
हिंदी सिनेमा में. गुजरे जमाने में एक से बढ़कर एक एक्टर्स रहे हैं. इसमें कई ऐसे एक्टर्स भी रहे हैं, जो पहली और दूसरी फिल्म से ही स्क्रीन पर छा गए लेकिन कुछ समय के बाद ही वो गायब हो गए. किसी का करियर फ्लॉप हो गया तो किसी को किसी वजह से काम नहीं मिला तो वो लाइमलाइट से ही दूर हो गया. लेकिन वो कहते हैं ना कि सफलता पाने की कोई उम्र नहीं होती. (Photo- Imdb)

3 / 8
ऐसे में इन दिनों 90s-20s के एक्टर्स का जलवा स्क्रीन पर देखने के लिए मिल रहा है. वो लगातार बॉक्स ऑफिस से लेकर पर्दे पर धाक जमाए हुए हैं. उनके आगे इंडस्ट्री के आज के बड़े स्टार्स भी फीके पड़ते नजर आ रहे हैं. चलिए बताते हैं वो कौन से स्टार्स हैं. (Photo- Imdb)

4 / 8
अक्षय खन्ना के लिए 2025 काफी बेहतरीन रहा. इस साल उन्होंने दो फिल्मों में काम किया और स्क्रीन पर छा गए. इसमें उनकी फिल्म 'छावा' और 'धुरंधर' जैसी फिल्में शामिल हैं. 'छावा' में वो औरंगजेब और 'धुरंधर' में रहमान डकैत का रोल प्ले किया है. इन दोनों ही फिल्मों से वो बॉक्स ऑफिस पर छा गए. 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. (Photo- Imdb)

5 / 8
सनी देओल ने 2023 में शानदार कमबैक किया. जहां उनकी लगातार फ्लॉप फिल्में आ रही थीं. उनकी 'घातक अगेन' तक फ्लॉप रही थी. ऐसे में एक्टर ने 'गदर 2' से धांसू कमबैक किया था. फिल्म ने 500 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी. इसके बाद अब 'बॉर्डर 2' में नजर आए और इसने शानदार कमाई कर ली है. (Photo- Imdb)

6 / 8
बॉबी देओल ने सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' से कमबैक किया था. इसमें विलेन बनकर छा गए थे. इसके बाद एक्टर ने 'एनिमल' में विलेन का रोल प्ले किया था और धांसू लुक में नजर आए थे. फिल्म ने करीब 800 करोड़ का बिजनेस किया था. (Photo- Imdb)

7 / 8
जैकी श्रॉफ को विलेन के रोल में इन दिनों काफी पसंद किया जाता है. उन्हें हालिया रिलीज 'सिंघम अगेन' जैसी फिल्मों में दमदार विलेन के रोल में देखा गया था. 2024 में वो 'बेबी जॉन' में भी खतरनाक रोल में दिखे थे. इन फिल्मों में एक्टर को काफी पसंद किया गया था. (Photo- Imdb)

8 / 8
रजत बेदी को लंबे समय के बाद आर्यन खान की सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में देखा गया था. इसमें रजत के काम को काफी पसंद किया गया था. उन्होंने खूब तारीफें बटोरी थी. (Photo- Imdb)