संन्यास के बाद कमेंट्री क्यों नहीं करते हैं युवराज सिंह, अब दिया करार जबाव

युवराज सिंह को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिए हुए लगभग 8 साल हो गए हैं. लेकिन अब तक उन्होंने कमेंट्री को पेशा नहीं बनाया है. हालांकि अब उन्होंने खुलकर बात की है.

Cricket News - 2026-04-03T182238.025
1 / 6

Advertisment

युवी का बड़ा खुलासा

युवी का बड़ा खुलासा2 / 6

युवराज सिंह ने हाल ही में अपनी बातचीत में खुलासा किया कि वह उन लोगों के साथ कमेंट्री नहीं कर सकते, जिन्होंने उनकी निजी आलोचना की है. युवी का जवाब काफी चर्चा में है.

विज्ञापन

कमेंट्री न करने की बताई वजह

कमेंट्री न करने की बताई वजह3 / 6

युवराज ने कमेंट्री को लेकर कहा "मैं उन लोगों के साथ नहीं बैठना चाहता जिन्होंने मेरे बारे में व्यक्तिगत टिप्पणियां कीं. यही मुख्य कारण है कि मैं कमेंट्री नहीं करना चाहता. कमेंट्री खेल और उसके विकास के बारे में बात करने का एक बेहतरीन मंच है. यही मुख्य कारण है कि मैं कमेंट्री नहीं करना चाहता."

कोचिंग को लेकर चर्चा में रहते हैं

कोचिंग को लेकर चर्चा में रहते हैं4 / 6

युवराज सिंह अपनी कोचिंग को लेकर भी चर्चा में रहते हैं. युवी ने अपनी कोचिंग में अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल जैसे स्टार खिलाड़ियों को तैयार किया है, जो आज इंटरनेशनल मंच पर रनों का अंबार लगा रहे हैं.

विज्ञापन

संजू को भी सिखाया

संजू को भी सिखाया5 / 6

संजू सैमसन पर भी उन्होंने काम किया. इस पर बात करते हुए युवी ने कहा "संजू के साथ मेरी समस्या यह थी कि तुम्हें अपने फुटवर्क में सुधार करना होगा. अगर तुम अपने फुटवर्क में सुधार नहीं करोगे, तो तुम लगातार मुश्किल में पड़ते रहोगे. रन बनाना या न बनाना अलग बात है, लेकिन फुटवर्क में सुधार करना जरूरी है. मैंने उसे सुधार के कुछ सुझाव दिए."

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने संजू

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने संजू6 / 6

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले युवी ने संजू सैमसन पर भी काम किया था. संजू ने इस वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन किया और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी जीता.उन्होंने 80.25 की औसत के साथ 321 रन बनाए थे.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन