Clash in Italy 2026 से पहले WWE SmackDown के एपिसोड में क्या-क्या होगा? वर्ल्ड चैंपियन की हो सकती है कुटाई

इस हफ्ते WWE SmackDown के शो पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. फैंस को वहां पर तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. बड़े सैंगमेंट और मैच इस बार हो सकते हैं. कुछ दिग्गजों की वापसी हो सकती है. जानिए ब्लू ब्रांड में क्या-क्या होगा.

WWE
1 / 6
WWE SmackDown प्रीव्यू

Advertisment

द मिज़ का मैच

द मिज़ का मैच2 / 6

SmackDown के एपिसोड में द मिज़ भी एक्शन में नज़र आएंगे. उनका मुकाबला एक्सिओम के साथ तय किया गया है. पिछले हफ्ते इनके बीच बैकस्टेज बहस देखने को मिली थी. इसके बाद ही मैच का ऑफिशियल ऐलान किया गया था. दोनों के बीच बढ़िया मैच होने की उम्मीद जताई जा रही है.

विज्ञापन

कोडी रोड्स और गुंथर मचाएंगे बवाल

कोडी रोड्स और गुंथर मचाएंगे बवाल3 / 6

Clash in Italy 2026 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप को गुंथर के खिलाफ डिफेंड करेंगे. इससे पहले ब्लू ब्रांड के एपिसोड में दोनों का सैगमेंट होगा. वहां पर इनके बीच तगड़े ब्रॉल की उम्मीद लगाई जा रही है. दोनों अपनी हदें पार कर सकते हैं.

अन्य स्टार्स भी दिखाएंगे जलवा

अन्य स्टार्स भी दिखाएंगे जलवा4 / 6

WWE SmackDown में अन्य बड़े स्टार्स भी अपना जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. रिया रिप्ली, जेड कार्गिल और टिफनी स्ट्रेटन को भी एडवर्टाइज किया गया है. Clash in Italy 2026 में रिया और कार्गिल के बीच मैच होने वाला है. दोनों ब्लू ब्रांड के एपिसोड में धमाल मचा सकती हैं.

विज्ञापन

दिग्गजों की हो सकती है वापसी

दिग्गजों की हो सकती है वापसी5 / 6

WWE SmackDown के एपिसोड से यूरोप दौरे की शुरुआत हो रही है. कंपनी इसे शानदार बनाना चाहेगा. कुछ स्टार्स की वापसी भी देखने को मिल सकती है. रैंडी ऑर्टन आकर धमाल मचा सकते हैं. उनके अलावा ड्रू मैकइंटायर का नाम भी लिस्ट में शामिल है.

Clash in Italy 2026 का बिल्डअप

Clash in Italy 2026 का बिल्डअप6 / 6

SmackDown में पूरी तरह से Clash in Italy 2026 का बिल्डअप होगा. वहां पर पांच मुकाबले होने वाले हैं. ब्लू ब्रांड के शो में जेकब फाटू भी आ सकते हैं. रोमन रेंस के साथ उनका वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होगा. द उसोज़ से उनका टकराव हो सकता है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन