WWE Backlash 2026 के बाद SmackDown के पहले शो में क्या-क्या होगा? वर्ल्ड चैंपियन की हो सकती है जमकर पिटाई

WWE Backlash 2026 के बाद SmackDown के पहले एपिसोड पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं. फैंस को वहां पर जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी ने जरूर बड़ा प्लान तैयार किया होगा. जानिए रेड ब्रांड में क्या-क्या हो सकता है.

WWE
1 / 6
WWE SmackDown में क्या होगा?

Advertisment

Backlash 2026 के बाद शुरू होंगी नई कहानियां

Backlash 2026 के बाद शुरू होंगी नई कहानियां2 / 6

Backlash 2026 शानदार रहा. अब इसके तहत SmackDown में कुछ कहानियों को आगे बढ़ाया जाएगा. साथ ही साथ नई स्टोरीलाइन भी देखने को मिल सकती है. आगामी Saturday Night's Main Event और Clash in Italy इवेंट का बिल्डअप भी शो में शुरू होगा.

विज्ञापन

कोडी रोड्स-गुुंथर का मैच होगा ऑफिशियल

कोडी रोड्स-गुुंथर का मैच होगा ऑफिशियल3 / 6

कोडी रोड्स और गुंथर की राइवलरी चल रही है. पिछले हफ्ते पॉल हेमन ने कहा कि कोडी और गुंथर के बीच Clash in Italy में चैंपियनशिप मैच होगा. हेमन ने गुंथर के फेवर के चलते ये बात सभी के सामने रखी. अब इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड में दोनों के बीच मैच का ऑफिशियल ऐलान किया जा सकता है.

रैंडी ऑर्टन की वापसी

रैंडी ऑर्टन की वापसी4 / 6

रेसलमेनिया 42 में कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में रैंडी ऑर्टन को हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से अभी तक टीवी पर रैंडी की वापसी नहीं हुई है. द वाइपर इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में वापसी कर अपने फैंस को सरप्राइज दे सकते हैं.

विज्ञापन

Saturday Night's Main Event के लिए मैच का ऐलान

Saturday Night's Main Event के लिए मैच का ऐलान5 / 6

Saturday Night's Main Event का आयोजन 23 मई 2026 को होने वाला है. इसे लेकर सभी  उत्साहित हैं. Raw के एपिसोड में इस शो के लिए दो मैचों की घोषणा की गई. अब ऐसा ही SmackDown में देखने को मिलेगा. वहां पर Saturday Night's Main Event के लिए बड़े मैचों का ऐलान किया जा सकता है.

ट्रिक विलियम्स को मिलेगा नया विरोधी

ट्रिक विलियम्स को मिलेगा नया विरोधी6 / 6

बैकलैश 2026 में ट्रिक विलियम्स और सैमी ज़ेन के बीच यूएस चैंपियनशिप के लिए रीमैच हुआ था. वहां पर सैमी को हार का सामना करना पड़ा था. दोनों के बीच बढ़िया मैच हुआ था. खैर अब ब्लू ब्रांड के एपिसोड में इस हफ्ते विलियम्स को नया विरोधी मिलेगा. देखना होगा कि कौन उन्हें चुनौती देगा.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन