WWE को मिलेंगे 4 नए चैंपियन, Randy Orton मचाएंगे तबाही, जानिए SmackDown में इस हफ्ते क्या होगा?
WWE SmackDown में कुछ कहानियों को पिछले हफ्ते आगे बढ़ाया गया था. रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस ने भी वापसी कर ली है. आगामी शो भी मजेदार होने वाला है. आइए आपको बताते हैं कि वहां पर क्या-क्या होगा.

सीएम पंक-केविन ओवेंस का आमना-सामना
2 / 6सीएम पंक-केविन ओवेंस के बीच बहुत जल्द अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच होने वाला है. दोनों के पिछले हफ्ते जुबानी जंग देखने को मिली थी. अब इस हफ्ते केविन और पंक का सैगमेंट होगा. दोनों के बीच ब्रॉल हो सकता है. अगर ऐसा हुआ तो फैंस खुश हो जाएंगे. हाल ही में हुए समरस्लैम में ओवेंस ने एक साल से ज्यादा समय बाद वापसी की थी. (Photo: WWE.com)
रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स का सैगमेंट
3 / 6रैंडी ऑर्टन ने समरस्लैम में वापसी कर कोडी रोड्स के ऊपर हमला किया था. कोडी को उनकी वजह से हार का सामना करना पड़ा था. दोनों की राइवलरी एक बार फिर शुरू हो गई है. पिछले हफ्ते कोडी काफी गुस्से में थे. अब इस हफ्ते भी दोनों का आमना-सामना होने वाला है. दोनों के बीच तगड़ी लड़ाई हो सकती है. (Photo: WWE.com)
यूएस चैंपियनशिप मैच
4 / 6पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड में बैरन कॉर्बिन ने ट्रिक विलियम्स को हराकर यूएस चैंपियनशिप रिटेन की थी. अब एक बार फिर वो अपने टाइटल को दांव पर लगाने वाले हैं. इस हफ्ते कार्मेलो हेज उन्हें टक्कर देंगे. पिछले हफ्ते बैकस्टेज हेज ने कॉर्बिन के ऊपर हमला किया था. इसके बाद ही मैच का ऑफिशियल ऐलान किया गया. (Photo: WWE.com)
वुमेंस यूएस चैंपियनशिप मैच
5 / 6टिफनी स्ट्रेटन अपनी वुमेंस यूएस चैंपियनशिप को जेसी जेन के खिलाफ डिफेंड करने वाली हैं. टिफनी को इस बार तगड़ा झटका लग सकता है. उनके टाइटल रन का अंत हो सकता है. जेसी को कंपनी द्वारा तगड़ा पुश दिया जा सकता है. दोनों के बीच खतरनाक मैच की उम्मीद लगाई जा रही है. (Photo: WWE.com)
टैग टीम चैंपियनशिप मैच
6 / 6डेमियन प्रीस्ट और आर-ट्रुथ अपनी टैग टीम चैंपियनशिप को वॉर रेडर्स और एमएफटी के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. इस मैच में तगड़ा एक्शन दिखेगा. इस बार एमएफटी को चैंपियन बनाया जा सकता है. पिछले हफ्ते इनके साथ हाकू भी आ गए हैं. (Photo: WWE.com)
.png)