Randy Orton की वापसी, फेमस स्टार का डेब्यू, जानिए WWE SmackDown में इस हफ्ते क्या होगा?
WWE SmackDown के इस हफ्ते के एपिसोड में काफी मजा आने वाला है. कंपनी ने कुछ ऐलान पहले ही कर दिए हैं. स्टार्स की वापसी भी देखने को मिल सकती है. आइए आपको बताते हैं कि वहां पर क्या-क्या होगा.

रिकी सेंट्स का होगा डेब्यू
2 / 6पिछले साल रिकी सेंट्स ने NXT में कदम रखा था. वो आते ही छा गए थे. उन्होंने कंपनी ने पुश भी दिया. डेवलपमेंट ब्रांड में वो चैंपियन बने. अब उन्हें एक और सफलता मिली है. SmackDown में इस हफ्ते उनका डेब्यू होने वाला है. उन्होंने फिलहाल NXT ब्रांड को अलविदा कह दिया है.
शार्लेट फ्लेयर का मैच
3 / 6शार्लेट फ्लेयर भी एक्शन में नज़र आएंगी. जेसी जेन के साथ उनका मुकाबला होगा. पिछले हफ्ते जेसी ने अपने ग्रुप के साथ स्मैकडाउन में खूब बवाल मचाया. उन्होंने रिया रिप्ली के ऊपर भी हमला किया था. इस हफ्ते भी दखलअंदाजी के कारण बवाल मच सकता है.
क्या रैंडी ऑर्टन की वापसी होगी?
4 / 6रेसलमेनिया 42 में रैंडी ऑर्टन को कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से वो अभी तक टीवी पर वापस नहीं आए हैं. SmackDown में इस हफ्ते उन्हें भी एडवर्टाइज किया गया है. ऑर्टन आकर बवाल मचा सकते हैं.
सीएम पंक उठा सकते हैं बड़ा कदम
5 / 6रेसलमेनिया के बाद Raw के पहले एपिसोड में सीएम पंक का सामना कोडी रोड्स के साथ हुआ था. पंक ने वहां पर कोडी के खिलाफ जाने के संकेत दिए थे. अब पंक SmackDown का हिस्सा बन सकते हैं. उनके ब्रांड में बदलाव हो सकता है. वो इस हफ्ते ब्लू ब्रांड में नज़र आ सकते हैं.
अन्य स्टार्स भी दिखाएंगे जलवा
6 / 6रेसलमेनिया 42 में रिया रिप्ली ने जेड कार्गिल को हराकर वुमेंस चैंपियनशिप जीती. अब वो SmackDown में अपना जलवा दिखाएंगे. इस हफ्ते उनका भी दम दिखेगा. उनके अलावा टिफनी स्ट्रेटन, जेड कार्गिल और ड्रू मैकइंटायर भी शो में नज़र आएंगे.
.png)