WWE में आएगा 20 बार के चैंपियन का तूफान! कंपनी ने किया इन-रिंग एक्शन में वापसी का ऐलान

WWE में हर हफ्ते कोई ना कोई बड़ी चीज हो रही है. आए दिन बड़े ऐलान किए जा रहे हैं. WWE ने अब एक पूर्व चैंपियन के मैच की घोषणा कर इन-रिंग एक्शन में वापसी के बारे में बता दिया है. फैंस के लिए ये बढ़िया खबर है.

WWE
1 / 5

Advertisment

समरस्लैम 2026 में रैंडी ऑर्टन ने की वापसी

समरस्लैम 2026 में रैंडी ऑर्टन ने की वापसी2 / 5

समरस्लैम 2026 में दिग्गज रैंडी ऑर्टन ने धमाकेदार वापसी कर फैंस को खुश किया. उन्होंने कोडी रोड्स के ऊपर हमला किया. रैंडी की वजह से कोडी को पंक के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में हार का सामना करना पड़ा. कोडी को उन्होंने आरकेओ लगाया था. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रेसलमेनिया 42 में लड़ा था अंतिम मैच

रेसलमेनिया 42 में लड़ा था अंतिम मैच3 / 5

रेसलमेनिया 42 में रैंडी ऑर्टन ने अंतिम मैच लड़ा था. उनका सामना अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप के लिए कोडी रोड्स के साथ हुआ था. दोनों के बीच अच्छी टक्कर हुई. रोड्स ने अंत में जीत हासिल की. मैच के बाद भी रैंडी ने कोडी के ऊपर हमला किया था. इसके बाद से रैंडी एक्शन से गायब हो गए. (Photo: WWE.com)

रैंडी ऑर्टन का होगा मैच

रैंडी ऑर्टन का होगा मैच4 / 5

रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स की राइवलरी जारी है. 6 सितंबर में होने वाले WWE Sunday Night’s Main Event में दोनों का अब मैच होगा. ट्रिपल एच ने इसका ऑफिशियल ऐलान कर दिया है. रैंडी लंबे समय बाद इन-रिंग एक्शन में वापसी करेंगे. देखना होगा कि उन्हें जीत मिल पाएगी या नहीं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

स्मैकडाउन में मचाया बवाल

स्मैकडाउन में मचाया बवाल5 / 5

पिछले हफ्ते स्मैकडाउन के एपिसोड में कोडी रोड्स और रैंडी ऑर्टन के बीच तगड़ा ब्रॉल देखने को मिला. दोनों ने एक-दूसरे के ऊपर खूब कहर ढाया. कोडी ने चेयर से रैंडी के ऊपर हमला किया. बड़ी मुश्किल से दोनों को WWE ऑफिशियल ने अलग किया. (Photo: WWE.com)

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन