अरबों के मालिक हैं WWE दिग्गज Triple H और Stephanie McMahon, दोनों की नेटवर्थ उड़ा देगी आपके होश!
WWE की दुनिया में ट्रिपल एच और स्टेफनी मैकमैहन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. दोनों ने पहले बतौर रेसलर तगड़ा काम किया. मौजूदा समय में ट्रिपल एच कंपनी के क्रिएटिव हेड हैं. विंस मैकमैहन के जाने के बाद कंपनी का दारोमदार उनके पास ही है. 2022 के बाद से उनके एरा में जबरदस्त काम भी हो रहा है. स्टेफनी भी बीच-बीच में टीवी पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराती रहती हैं. बहुत जल्द वो हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाली हैं. खैर यहां हम आपको इन दोनों की कुल नेटवर्थ के बारे में बताएंगे.

ट्रिपल एच और स्टेफनी की शादी कब हुई?
2 / 6ट्रिपल एच और स्टेफनी मैकमैहन की जोड़ी काफी लोकप्रिय है. WWE में ही इनकी पहली मुलाकात हुई थी. दोनों के बीच प्यार हुआ और 2003 में शादी की. तब से ये दोनों साथ में बहुत अच्छी जिंदगी बिता रहे हैं. फैंस इनकी बहुत तारीफ भी करते हैं.
कितनी है दोनों की नेटवर्थ?
3 / 6ट्रिपल एच और स्टेफनी मैकमैहन सालों से WWE बिजनेस से जुड़े हैं. दोनों ने अरबों की कमाई की है. सेलेब्रिटी नेटवर्थ की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रिपल एच की कुल कमाई 250 मिलियन डॉलर (करीब 23 अरब) है. स्टेफनी की नेटवर्थ भी 250 मिलियन डॉलर है.
दोनों की है करोड़ों की हवेली
4 / 6ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन वेस्टन, कनेक्टिकट में एक आलीशान हवेली में रहते हैं. इसकी कीमत लगभग 30 मिलियन डॉलर (करीब 269 करोड़ रुपये) बताई जाती है. दोनों का बंगला WWE के ऑफिस के करीब ही है.
कहां से होती है दोनों दिग्गजों की कमाई?
5 / 6ट्रिपल एच ने पहले बतौर रेसलर खूब कमाई की. इके बाद विंस मैकमैहन ने उन्हें कंपनी के कुछ शेयर भी दिए. स्टेफनी मैकमैहन भी पहले चीफ ब्रांड ऑफिसर थी. उन्होंने भी कंपनी से जमकर कमाई की. इनकी आय का मुख्य सोर्श रेसलिंग है. दोनों की कुछ रियल इस्टेट इन्वेस्टमेंट भी है.
ट्रिपल एच ने कब लिया रिटायरमेंट?
6 / 6स्टेफनी मैकमैहन अपने पिता विंस मैकमैहन के साथ कई रोमांचक स्टोरीलाइन का हिस्सा रही थीं. उन्होंने बहुत पहले ही इन-रिंग एक्शन में आना छोड़ दिया. ट्रिपल एच ने 2022 में रेसलिंग से रिटायरमेंट लिया. उन्हें हार्ट अटैक आ गया था. हेल्थ को देखते हुए उन्होंने बड़ा फैसला लिया.
.png)