5 चौंकाने वाली चीजें जो इस हफ्ते WWE SmackDown में देखने को मिल सकती हैं, क्या फेमस स्टार की होगी बादशाहत खत्म?
WWE SmackDown के इस हफ्ते के शो पर सभी की नजरें टिकी हैं. वहां पर तगड़ा एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी ने पहले ही कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है. फैंस शो को लेकर बहुत उत्साहित हैं. कुछ चौंकाने वाली चीजें वहां पर हो सकती हैं. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

कोडी रोड्स की हार
2 / 6कोडी रोड्स अपनी अनडिस्पूटेड WWE चैंपियनशिप को गुंथर के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. दोनों के बीच रीमैच होगा. सैमी ज़ेन गेस्ट रेफरी की भूमिका में रहने वाले हैं. कोडी की इस बार बादशाहत खत्म हो सकती है. उन्हें कंपनी द्वारा तगड़ा झटका दिया जा सकता है. (Photo: WWE.com)
जे उसो की हार
3 / 6किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मैच में जे उसो का सामना जे'वॉन एवंस के साथ होने वाला है. सभी को उम्मीद है कि मुकाबले में जे की जीत हो जाएगी. हालांकि, कंपनी में अंतिम समय में उलटफेर कर सभी को चौंका सकती है. एवंस को शानदार जीत मिल सकती है. (Photo: WWE.com)
डेमियन प्रीस्ट और आर-ट्रुथ की हार
4 / 6डेमियन प्रीस्ट और आर-ट्रुथ का बड़ा मैच इस हफ्ते MFT के साथ होने वाला है. दोनों अपनी टैग टीम चैंपियनशिप डिफेंड करेंगे. इस मुकाबले में प्रीस्ट और ट्रुथ को हार का सामना करना पड़ सकता है. एक बार फिर MFT को बड़ा पुश कंपनी द्वारा दिया जा सकता है. (Photo: WWE.com)
लिव मॉर्गन की जीत
5 / 6क्वीन ऑफ द रिंग टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मैच में लिव मॉर्गन का मुकाबला शार्लेट फ्लेयर के साथ होगा. इस मैच में सभी फ्लेयर की जीत की उम्मीद कर रहे हैं. कंपनी मॉर्गन को विजेता बनाकर अंतिम समय में सभी को चौंका सकती है. मॉर्गन के लिए ये साल अभी तक शानदार रहा है. (Photo: WWE.com)
रैंडी ऑर्टन की वापसी
6 / 6रेसलमेनिया 42 में रैंडी ऑर्टन को कोडी रोड्स के खिलाफ चैंपियनशिप मैच में चौंकाने वाली हार मिली थी. इसके बाद से अभी तक टीवी पर ऑर्टन नजर नहीं आए हैं. अब उनकी वापसी हो सकती है. वो इस हफ्ते SmackDown में होने वाले अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप मैच में वापसी कर सकते हैं. (Photo: WWE.com)
.png)