WWE से Brock Lesnar का रिटायरमेंट है छलावा! इन 5 कारणों से दोबारा रिंग में वापसी के लिए होना पड़ेगा मजबूर
WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर मौजूदा समय में काफी चर्चा में चल रहे हैं. उन्होंने पिछले महीने रिटायरमेंट ले लिया था. कई लोगों को लगता है कि वो स्टोरीलाइन का हिस्सा है. खैर यहां हम कुछ कारण बताएंगे, जिनकी वजह से द बीस्ट की वापसी हो सकती है.

फैंस हैं सबसे बड़ी वजह
2 / 6किसी को पता नहीं था कि रेसलमेनिया 42 में ब्रॉक लैसनर संन्यास लेंगे. फैंस सहित पूरी दुनिया उनके बड़े कदम से हैरान हो गई. लैसनर की ये कहीं ना कहीं परफेक्ट विदाई नहीं है. फैंस लैसनर से नाराज चल रहे हैं. सभी का कहना है कि उन्हें अचानक नहीं जाना चाहिए था. लैसनर को फैंस की वजह से ही आगे जाकर वापसी के लिए मजबूर होना पड़ सकता है.
ड्रीम मैच
3 / 6ब्रॉक लैसनर के अभी भी WWE में कुछ ड्रीम मैच बचे हुए हैं. गुंथर के साथ उनके मैच का सभी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. ब्रॉन ब्रेकर के साथ भी उनकी टक्कर होनी है. लैसनर को ड्रीम मैचों के लिए वापस आना पड़ सकता है. अगर वो ऐसा नहीं करेंगे, तो उन्हें पूरी लाइफ अफसोस हो सकता है.
SummerSlam 2026 की वजह से
4 / 6SummerSlam 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को मिनिसोटा में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं क्योंकि लैसनर के होमटाउन में समर की सबसे बड़ी पार्टी होगी. सभी चाहते हैं कि द बीस्ट अपने होमटाउन फैंस के सामने रेसलिंग को अलविदा कहें. इस वजह से भी उन्हें वापस आना पड़ सकता है.
WWE को है जरूरत
5 / 6ब्रॉक लैसनर एक ऐसे शख्स हैं, जिन्होंने अकेले दम पर कंपनी को बहुत बिजनेस दिया है. कंपनी ने भी हमेशा उन्हें बढ़िया पैसे दिए हैं. बिजनेस के लिहाज से देखा जाए तो अभी भी WWE को बड़े इवेंट्स में लैसनर की जरूरत है. उनकी वजह से हमेशा टिकटों की बढ़िया बिक्री होती है. इस वजह से भी आगे जाकर लैसनर रिंग में वापसी कर सकते हैं.
परफेक्ट रिटायरमेंट
6 / 6ब्रॉक लैसनर इतने बड़े स्टार हैं कि उन्हें छोटा सा रिटायरमेंट टूर जरूर मिलना चाहिए. उन्होंने WWE के लिए बहुत कुछ किया है. कम से कम रिटायरमेंट मैच तो उनका होना ही चाहिए. अगर ऐसा नहीं हुआ तो ये नाइंसाफी होगी. ट्रिपल एच जरूर उन्हें अंतिम मैच देने के बारे में सोच रहे होंगे. वो खुद लैसनर को अंतिम मैच के लिए बुला सकते हैं.
.png)