ODI World Cup 2027: 3 देशों को मिली मेजबानी, मगर कन्फर्म हुई सिर्फ 2, तीसरी टीम क्यों छूटी?
ODI World Cup 2027: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद अब फैंस वनडे विश्व कप 2027 का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं. वनडे विश्व कप 2027 में कुल 14 टीमें हिस्सा लेने वाली हैं. आगामी वनडे विश्व कप की मेजबानी कुल 3 देश मिलकर संभालेंगे. हालांकि केवल 2 ही टीमें मेजबान के तौर पर क्वालीफाई कर चुकी हैं. तीसरी टीम को आईसीसी ने छोड़ दिया है.

साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया के पास मेजबानी
2 / 6वनडे विश्व कप 2027 की मेजबानी साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया को दी गई है. हालांकि मेजबान देश के नाते साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे पहले से ही क्वालीफाई हैं.
नामीबिया की जगह पक्की नहीं
3 / 6लेकिन नामीबिया की जगह आईसीसी ने पक्की नहीं की है. दरअसल साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे आईसीसी के फुल मेंबर हैं, जबकि नामीबिया एसोसिएट मेंबर है.
क्या है नियम?
4 / 6नियम के मुताबिक आईसीसी इवेंट की मेजबानी जिस देश में होगी वह पहले ही टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर जाएगा, लेकिन ये नियम केवल फुल मेंबर के लिए है. ऐसे में नामीबिया एसोसिएट टीम है. इसलिए उसका नाम अभी पक्का नहीं है.
टॉप 10 टीमें आईसीसी रैंकिंग के आधार पर प्रवेश करेंगी
5 / 6नामीबिया मेजबान तो है, लेकिन उसे विश्व कप खेलने के लिए क्वालीफायर राउंड से प्रवेश करना होगा. वनडे विश्व कप 2027 में टॉप 10 टीमें आईसीसी रैंकिंग के आधार पर प्रवेश करेंगी.
कुल 14 टीमें लेंगी भाग
6 / 6इसके अलावा 4 टीमें क्वालीफिकेशन के जरिए वनडे विश्व कप 2027 में भाग लेंगी. यानी कुल 14 टीमों को वनडे विश्व कप खेलना है. हालांकि टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कुल 20 टीमों ने भाग लिया था.
.png)