कब और कहां खेला जाएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027? जानें पूरी डिटेल्स
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बाद अब आईसीसी वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियों में जुट गई है. टी-20 वर्ल्ड कप 2 साल बाद खेला जाता है, जबकि वनडे विश्व कप 4 साल में एक बार होता है. आखिरी बार साल 2023 वनडे विश्व कप भारत में खेला गया था. ऐसे में आइए जानते हैं आगामी वनडे विश्व कप 2027 की अहम डिटेल्स.

3 देश करेंगे मेजबानी
2 / 6आगामी वनडे विश्व कप साल 2027 में खेला जाएगा. माना जा रहा है कि अक्टूबर और नवंबर के बीच में अहम टूर्नामेंट खेला जाएगा. टूर्नामेंट की मेजबानी इस बार भारत नहीं बल्कि अलग-अलग 3 देश संभालने वाले हैं.
साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे
3 / 6आगामी वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे मिलकर संभालेंगे. हालांकि ज्यादातर मुकाबले साउथ अफ्रीका में ही खेले जाएंगे.
इन शहरों में होंगे मैच
4 / 6आईसीसी वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका के जोहान्सबर्ग, केपटाउन, डरबन, सेंचुरियन, गकेबरहा, ब्लोमफोन्टेन, ईस्ट लंदन और पार्ल शहर में खेला जाएगा. वहीं, जिम्बाब्वे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब और नामीबिया के विंडहोक में भी कुछ मैच खेले जाएंगे. आईसीसी ने आगामी वर्ल्ड कप के लिए इन शहरों को चुना है.
साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे क्वालीफाई
5 / 6इस बार कुल 14 देश वनडे विश्व कप में भाग लेंगे. साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे होस्ट नेशन के तौर पर पहले ही क्वालीफाई कर चुके हैं, जबकि नामीबिया आईसीसी का फुल मेंबर नहीं है. वह एसोसिएट देश है. ऐसे में उसे क्वालीफियाई राउंड खेलकर ही प्रवेश करना होगा.
14 देश लेंगे भाग
6 / 6इसके अलावा टॉप-10 टीमें आईसीसी वनडे रैंकिंग के आधार पर खेलेंगी. कुल 14 देश वनडे विश्व कप में भाग लेंगे.
.png)