Brock Lesnar ने नहीं लिया WWE से संन्यास! इस बड़े शो में वापसी कर फैंस को देंगे बहुत बड़ा तोहफा
WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर ने बहुत बड़ा कदम उठाया. उन्होंने अपने इन-रिंग गियर उतारकर बता दिया कि वो रिटायर हो रहे हैं. हालांकि, अब उनकी वापसी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. आइए आपको बताते हैं कि रिपोर्ट में क्या कहा गया है.

WrestleMania में ब्रॉक लैसनर का हुआ बड़ा मैच
2 / 6WWE WrestleMania 42 में ब्रॉक लैसनर का मुकाबला ओबा फेमी के साथ हुआ था. नाइट-2 की शुरुआत में दोनों के बीच टक्कर हुई. फेमी ने लैसनर को पांच मिनट के अंदर हराकर सभी को चौंका दिया था. फेमी ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की.
ब्रॉक लैसनर ने उठाया बड़ा कदम
3 / 6ब्रॉक लैसनर हार के बाद काफी निराश दिखे. उन्होंने अपने जूते और दस्ताने उतारकर रिंग में रख दिए. इस दौरान उनकी आंखों में आंसू भी आ गए थे. लैसनर इसके बाद पॉल हेमन को भी गले लगाया. साथ ही साथ फैंस का अभिवादन किया. फैंस ने लैसनर को थैंक्यू कहा.
रिपोर्ट में आई बड़ी खबर
4 / 6कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ब्रॉक लैसनर ने अभी रिटायरमेंट नहीं लिया है. फैंस भी मान रहे हैं कि ये उनका अंतिम मैच नहीं था. अब WrestleVotes ने अपनी रिपोर्ट में बड़ी खबर प्रदान की है. कहा गया है कि लैसनर को SummerSlam 2026 के मैच कार्ड में रखा गया है.
क्या लैसनर की होगी वापसी?
5 / 6रिपोर्ट के अनुसार, "कई लोगों का मानना है कि इस साल के समरस्लैम में लैसनर का आखिरी मैच होगा. एक सूत्र ने हमें बताया कि कंपनी को पूरी उम्मीद है कि समरस्लैम में वो नज़र आएंगे. उन्हें मैच कार्ड में भी रखा गया है". खैर ये खबर सुनकर जरूर अब फैंस को खुशी होगी.
कब होगा SummerSlam 2026?
6 / 6SummerSlam 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. अब इस इवेंट का प्रसारण भी दो दिन का होता है. इसकी तैयारी कंपनी ने अभी से शुरू कर दी है. लैसनर अगर वहां पर अपना अंतिम मैच लड़ेंगे तो दर्शकों का उत्साह और बढ़ जाएगा.
.png)