T20 क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, बाबर आजम ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Most Centuries as Captain in T20 Cricket: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम ने हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में एक शानदार शतक लगाया. इस शतक के साथ ही बाबर ने टी20 क्रिकेट में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

Most Centuries as Captain in T20 Cricket
1 / 6
Most Centuries as Captain in T20 Cricket

Most Centuries as Captain in T20 Cricket: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने 28 अप्रैल को पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 में शानदार शतक जड़कर इतिहास रच दिया. पेशावर जाल्मी की कप्तानी करते हुए बाबर ने इस सीजन दूसरा शतक लगाया है. इस शतक के साथ ही बाबर टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. आइए एक नजर डालते हैं T20 क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट पर.  

विज्ञापन

1. बाबर आजम

1. बाबर आजम 2 / 6

बाबर आजम ने टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. बाबर ने टी20 में बतौर कप्तान कुल 9 शतक लगाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित कर दिया है. बाबर PSL 2026 में दो शतक लगा चुके हैं. इस मामले में उन्होंने फाफ डुप्लेसी को पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

2. फाफ डु प्लेसीस

2. फाफ डु प्लेसीस3 / 6

फाफ डु प्लेसीस टी20 क्रिकेट में दूसरे सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले कप्तान हैं. फाफ ने बतौर कप्तान 8 टी20 शतक लगाए हैं. वह आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की कप्तानी भी कर चुके हैं.

3. माइकल क्लिंगर

3. माइकल क्लिंगर 4 / 6

ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लिंगर इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं. उनके नाम बतौर कप्तान टी20 में 7 शतक दर्ज हैं. बिग बैश लीग (BBL) में उन्होंने कई मैच जिताऊ पारियां खेली हैं और वह लीग के सफल बल्लेबाजों में शुमार हैं.

विज्ञापन

4. विराट कोहली

4. विराट कोहली 5 / 6

भारत के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. टी20 क्रिकेट में बतौर कप्तान कोहली ने 5 शतक जड़े हैं, लेकिन टी20 इंटरनेशनल में उनके नाम सिर्फ एक शतक है. हालांकि, वनडे क्रिकेट में विराट ने 54 शतक लगाए हैं, जो उनकी महानता को दर्शाता है.

5. जेम्स विंस

5. जेम्स विंस 6 / 6

इंग्लैंड के जेम्स विंस का घरेलू टी20 क्रिकेट में काफी शानदार रिकॉर्ड रहा है. विंस ने अपनी कप्तानी में हैम्पशायर हॉक्स को तीन बार (2010, 2012 और 2022) खिताब जिताया है. उन्होंने बतौर कप्तान टी20 में 5 शतक लगाए हैं और वह विटैलिटी ब्लास्ट के सबसे सफल बल्लेबाजों में गिने जाते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन