वर्ल्ड कप 2027 से पहले रोहित शर्मा को मिल गई चेतावनी! पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कह दी बड़ी बातें

रोहित शर्मा वर्ल्ड कप 2027 खेलेंगे या नहीं, इसपर अभी भी सस्पेंस बरकरार है. अब रोहित शर्मा को पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने चेतावनी दी है. उन्होंने उनकी फिटनेस पर सवाल खड़े किए हैं.

Cricket News (66)
1 / 6

वर्ल्ड कप 2027 पर भारत की नजरें टिकी हुई हैं. पिछली बार भारत में खेले गए वनडे विश्व कप 2023 में भारत ने फाइनल तक का सफर तय किया था. हालांकि फाइनल में रोहित शर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन अब रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर संशय है. रोहित को आगामी इवेंट से पहले दिग्गज ने चेतावनी दी है.  

विज्ञापन

रोहित शर्मा को मिली चेतावनी

रोहित शर्मा को मिली चेतावनी2 / 6

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सबा करीम ने रोहित शर्मा को चेतावनी दी है. उन्होंने रोहित शर्मा की फिटनेस पर बात की है. इसके अलावा उन्हें मेहनत करने की भी सलाह दी है. रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं. ऐसे में अब सबा करीम ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है. ये भी पढ़ें: गौतम गंभीर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 5 बड़ी बातें, हेड कोच ने बहानों पर लगाई रोक

विज्ञापन

फिटेनस पर काम करने की जरूरत

फिटेनस पर काम करने की जरूरत3 / 6

सबा करीम ने अपनी बातचीत में कहा मुझे लगता है कि रोहित को बहुत मेहनत करनी होगी. उन्हें अपनी फिटनेस पर काम करना होगा. उन्हें अपनी बल्लेबाजी पर भी काम करना होगा. इसलिए, मुझे लगता है कि चयनकर्ता अगले छह महीनों तक रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर बारीकी से नजर रखेंगे ताकि यह तय कर सकें कि उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है या नहीं. ये भी पढ़ें:IPL 2026 फाइनल की रात माइकल क्लार्क के साथ हुआ था कार हादसा 

कोहली पर जताया भरोसा

कोहली पर जताया भरोसा4 / 6

विराट कोहली को लेकर भी सबा करीम ने अपनी बातचीत में कहा "विराट कोहली के मामले में, मुझे पूरा यकीन है कि चयनकर्ता पूरी तरह से आश्वस्त हैं. वे पूरी तरह से आश्वस्त हैं कि विराट 2027 विश्व कप टीम का हिस्सा होंगे. क्योंकि उन्होंने अपने प्रदर्शन, अपनी फिटनेस और रनों की भूख से यह सब साबित कर दिया है."

विज्ञापन

आईपीएल में रोहित का प्रदर्शन

आईपीएल में रोहित का प्रदर्शन5 / 6

रोहित शर्मा ने पहले की तुलना में अपना वजन तेजी के साथ घटाया है. आईपीएल 2026 में भी उनके बल्ले से कई शानदार पारियां निकली थीं. रोहित ने 9 मैचों की 9 पारियों में 35.37 की औसत के साथ 283 रन बनाए. उन्होंने 2 अर्धशतक भी अपने नाम किए. उन्होंने इस दौरान 84 रनों की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली.

अफगानिस्तान सीरीज के लिए तैयार हिटमैन

अफगानिस्तान सीरीज के लिए तैयार हिटमैन6 / 6

रोहित शर्मा फिलहाल अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं. 12 जून से सीरीज का आगाज होना है. रोहित शर्मा के लिए ये अग्निपरीक्षा मानी जा रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन