WWE ने अचानक Roman Reigns को 5 बड़े इवेंट से किया बाहर, फैंस को लगा तगड़ा झटका!
रोमन रेंस के पास इस समय वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप है. कंपनी ने उन्हें तगड़ा पुश दिया है. खैर अब कुछ शोज से वो बाहर हो गए हैं. उनका जलवा कुछ समय तक फैंस को देखने को नहीं मिलेगा. आइए आपको बताते हैं कि उन्हें लेकर क्या खबर आई है.

रोमन रेंस ने दिया था बड़ा बयान
2 / 6रेसलमेनिया 42 में चैंपियन बनने के बाद रोमन रेंस ने पोस्ट शो में बड़ा बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि वो अब समर तक लगातार टीवी शो में रहेंगे. आप सभी जानते हैं कि पिछले कुछ सालों से वो बतौर पार्ट-टाइमर काम कर रहे हैं. रेंस ने फैंस से बड़ा वादा मेगा इवेंट के बाद किया था.
लगातार टीवी पर आ रहे हैं रेंस
3 / 6रेसलमेनिया 42 के बाद रोमन रेंस लगातार टीवी पर आए हैं. वो दो Raw के एपिसोड में आए. इसके अलावा 4 मई को होने वाले रेड ब्रांड के शो में भी उनकी एंट्री होगी. आगे भी लगातार उनकी जलवा जारी रहेगा.
बैकलैश में होगा बड़ा मैच
4 / 6बैकलैश प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन 9 मई को होने वाला है. वहां पर वो अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को जेकब फाटू के खिलाफ डिफेंड करेंगे. दोनों के बीच खतरनाक मैच होने वाला है. अभी तक फाटू का दबदबा देखने को मिला है.
रोमन रेंस को किया गया एडवर्टाइज
5 / 6हाल ही में रोमन रेंस का नया शेड्यूल सामने आया. WWE.com पर उन्हें लगातार आठ Raw के लिए एडवर्टाइज किया गया है. 4 मई से 22 जून तक होने वाले सभी रेड ब्रांड के एपिसोड में नज़र आएंगे. फैंस इस शेड्यूल को देखकर खुश हो गए थे.
रोमन रेंस को शोज से हटाया गया
6 / 6रोमन रेंस को अब जून में होने वाले शुरुआती 4 रेड ब्रांड के शोज से हटा दिया गया है. 27 जून को सऊदी अरब में Night of Champions का आयोजन होने वाला है. वहां पर भी रोमन का जलवा नहीं दिखेगा. अपडेटेड प्रमोशनल ग्राफिक्स में उन्हें फीचर नहीं किया गया है.
.png)