WWE SmackDown रिजल्ट्स: मेन इवेंट में 4 रेसलर्स ने मचाया उत्पात, SummerSlam को लेकर बड़ा ऐलान

WWE SmackDown का शो इस हफ्ते धमाकेदार रहा. जबरदस्त एक्शन देखने को मिला. सभी स्टार्स ने अपना दम दिखाया. मेन इवेंट में कोडी रोड्स और गुंथर ने खूब बवाल मचाया. सीएम पंक और सैमी ज़ेन भी नज़र आए. आइए आपको बताते हैं कि ब्लू ब्रांड में इस हफ्ते क्या-क्या हुआ.

WWE
1 / 7
(Photo: WWE.com)

WWE SmackDown Results: आप सभी जानते हैं कि WWE में  इस समय समरस्लैम 2026 का बिल्डअप चल रहा है. इसके तहत SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहा. फैंस को बड़े मुकाबले और सैगमेंट दिखे. शुरुआत से अंत तक रोमांच भरा रहा. वहीं मेन इवेंट में गुंथर और कोडी रोड्स के बीच मैच हुआ. वहां पर गुंथर और सैमी ज़ेन भी नज़र आए. कहानियोंं को अच्छे अंदाज में आगे बढ़ाया गया. साथ ही साथ वुमेंस डिवीजन ने भी बढ़िया काम किया. आइए आपको SmackDown रिजल्ट्स के बारे में बताते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

गुंथर का सैगमेंट

गुंथर का सैगमेंट2 / 7

गुंथर ने निक एल्डिस के ऊपर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि एल्डिस उनसे जलते हैं. गुंथर ने कोडी रोड्स, सीएम पंक और सैमी ज़ेन पर भी तंज कसा. एडम पीयर्स ने गुंथर के सवालों का जवाब दिया. उन्होंने कहा कि अगर सैमी और गुंथर Saturday Night's Main Event में जीत गए तो उन्हें SummerSlam में होने वाले टाइटल मैच में जोड़ दिया जाएगा. कोडी रोड्स ने आकर गुंथर को खरीखोटी सुनाई. उन्होंने कहा कि वो आज ही गुंथर से लड़ना चाहते हैं. पीयर्स ने दोनों का मैच ऑफिशियल कर दिया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

फिन बैलर का मैच

फिन बैलर का मैच3 / 7

फिन बैलर का मुकाबला इस हफ्ते टाला टोंगा के साथ हुआ. दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. इस मैच में टामा टोंगा ने भी दखलअंदाजी की. उन्होंने बैलर का ध्यान भटकाया. हालांकि, बैलर को इससे ज्यादा फर्क नहीं पड़ा. उन्होंने अंत में शानदार जीत हासिल की. (Photo: WWE.com)

WWE वुमेंस चैंपियनशिप के लिए क्वालिफायर मैच

WWE वुमेंस चैंपियनशिप के लिए क्वालिफायर मैच4 / 7

टिफनी स्ट्रेटन और जेसी जेन के बीच मैच हुआ. फैटल इंफ्लूएंस ने टिफनी पर शुरुआत में अटैक कर दिया. इन्हें संभालने के लिए पेज और ब्री बैला आए. टिफनी और जेसी के बीच मैच शुरू हुआ. दोनों ने तगड़ा एक्शन दिखाया. अंत में टिफनी को जीत मिली. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

WWE वुमेंस चैंपियनशिप के लिए क्वालिफायर मैच

WWE वुमेंस चैंपियनशिप के लिए क्वालिफायर मैच5 / 7

नाया जैक्स और जेड कार्गिल के बीच मैच हुआ. इस मैच फ्लेयर ने दखलअंदाजी कर कार्गिल और उनके साथियों पर हमला किया. रेफरी ने मैच DQ कर दिया और इस तरह कार्गिल को जीत मिल गई. नाया ने गुस्से में आकर शार्लेट पर अटैक किया. इसका फायदा कार्गिल ने उठाया. उन्होंने अंत में फ्लेयर को जेडेड मूव देकर धराशाई कर दिया. (Photo: WWE.com)

वॉर रेडर्स का मैच

वॉर रेडर्स का मैच6 / 7

वॉर रेडर्स का मुकाबला फ्रेक्जिओम के साथ हुआ. ये शो का सबसे शानदार मैच रहा. दोनों टीमों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी. कुछ हाई-फ्लाइंग मूव्स भी देखने को मिले. जीत के लिए सभी स्टार्स ने अपनी हदें पार कीं. अंत में बड़ी मुश्किल से रेडर्स ने मुकाबले को अपने नाम किया. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

मेन इवेंट

मेन इवेंट7 / 7

कोडी रोड्स ने शुरुआत में ही गुंथर के ऊपर हमला कर दिया. दोनों ने एक-दूसरे के ऊपर तगड़े मूव्स लगाए. रिंगसाइड पर कोडी का उत्साह बढ़ाने के लिए पंक भी थे. गुंथर ने उनके ऊपर हमला भी किया. सैमी ने इस मैच में दखलअंदाजी की. इस वजह से मैच रद्द हो गया. इसके बाद भी के बीच तगड़ा ब्रॉल हुआ. WWE ऑफिशियल्स भी रिंग में आ गए. एक तरह से कहा जाए तो रिंग अखाड़ा बन गया था. (Photo: WWE.com)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन