IPL 2026: 'खेलेगा ही नहीं...', अर्जुन तेंदुलकर पर आर अश्विन ने दिया बड़ा बयान

Arjun Tendulkar IPL 2026: आईपीएल 2026 में कई स्टार खिलाड़ी नई फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए नजर आएंगे. उनमें से एक सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी हैं, जो इस बार मुंबई इंडियंस में नहीं,बल्कि लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलेंगे. हालांकि आर अश्विन को लगता है कि अर्जुन को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिलेगा.

Cricket News - 2026-03-23T111754.800
1 / 6

Advertisment

LSG के पास तेज गेंदबाजों का जखीरा

LSG के पास तेज गेंदबाजों का जखीरा2 / 6

आर अश्विन को लगता है कि एलएसजी के पास स्टार गेंदबाजों का जखीरा है. इसलिए अर्जुन को प्लेइंग 11 में मौका मिलने की संभावनाएं बेहद कम हैं.

विज्ञापन

अर्जुन को नहीं मिलेगा मौका

अर्जुन को नहीं मिलेगा मौका3 / 6

उन्होंने कहा "अर्जुन तेंदुलकर खेलेगा ही नहीं, और इस बारे में बात ही न करें. मुझे लगता है कि यह बहुत मुश्किल है क्योंकि इस टीम में मयंक यादव, मोहसिन खान, आवेश खान और मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाज हैं. इतने सारे तेज गेंदबाज हैं. वह कैसे खेलेंगे?"

चोटिल होने पर मौका

चोटिल होने पर मौका4 / 6

उन्होंने आगे कहा "मुझे नहीं लगता कि उनके खेलने की कोई गुंजाइश है, जब तक कि बहुत सारे खिलाड़ी चोटिल न हो जाएं”

विज्ञापन

प्लेऑफ पर भी खतरा

प्लेऑफ पर भी खतरा5 / 6

अश्विन को लगता है कि एलएसजी प्लेऑफ तक नहीं पहुंच पाएगी. उन्होंने कहा "मुझे शीर्ष तीन टीमों के बारे में पूरी तरह से स्पष्टता है. चौथे, पांचवें और छठे स्थान के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा होगी, और मेरे विचार से एलएसजी उन चार, पांच या छह स्थानों में भी नहीं है. वे शीर्ष छह से बाहर हो जाएंगे.”

आईपीएल 2023 में डेब्यू

आईपीएल 2023 में डेब्यू6 / 6

अर्जुन को पहली बार मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2022 में खरीदा था. आईपीएल 2023 में उन्हें पहली बार आईपीएल खेलने का मौका मिला. अपने डेब्यू मैच में केकेआर के खिलाफ उन्होंने 2 ओवर में 17 रन खर्च किए थे. उनके हाथ कोई भी सफलता नहीं लगी थी.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन