5 साल का वनवास होगा खत्म! धाकड़ बल्लेबाज ने टीम इंडिया में वापसी का ठोका दावा, IPL 2026 में मचाएंगे गदर?

Prithvi Shaw: पृथ्वी शॉ 5 साल पहले टीम इंडिया की जर्सी में नजर आए थे. अब वो दोबारा भारतीय टीम में वापसी का लक्ष्य बना चुके हैं. IPL 2026 से पहले उन्होंने बड़ा दावा ठोका है.

Prithvi Shaw (5)
1 / 6

Advertisment

'टीम इंडिया में वापस आना चाहता हूं'

'टीम इंडिया में वापस आना चाहता हूं'2 / 6

पृथ्वी शॉ ने पीटीआई से बात करते हुए टीम इंडिया में वापसी को अपना लक्ष्य बताया. उन्होंने कहा, 'इस बात में कोई शक नहीं है कि मैं टीम इंडिया में वापस आना चाहता हूं. इसी वजह से मैं मेहनत कर रहा हूं. मैं पहले जितनी मेहनत करता था, अब उससे तीन गुना ज्यादा मेहनत कर रहा हूं.'

विज्ञापन

वापसी के लिए 200% देने के लिए तैयार

वापसी के लिए 200% देने के लिए तैयार3 / 6

पृथ्वी शॉ ने बताया कि टीम इंडिया में वापसी के लिए वो 100% नहीं, 200% मेहनत करने के लिए तैयार हैं. पृथ्वी ने कहा, 'मैं इस बारे में बात करना पसंद नहीं करता, लेकिन मैं भारतीय टीम में वापसी के लिए अपना 100% नहीं, 200 प्रतिशत दे रहा हूं.'

गलतियों से सीखकर आगे बढ़ना चाहते हैं पृथ्वी शॉ

गलतियों से सीखकर आगे बढ़ना चाहते हैं पृथ्वी शॉ4 / 6

पृथ्वी शॉ ने बताया कि वो अपनी गलतियों से काफी कुछ सीख चुके हैं. उन्होंने कहा, 'पिछले कुछ सालों में जो उतार-चढ़ाव आए, मैंने उस समय को सम्मान के साथ और हंसते हुए बिताया. जब मैं वापसी करूंगा, तब भी ये चीजें मेरे दिमाग में होंगी. हालांकि, वापसी के लिए यही एक तरीका है. अगर आपने गलतियां की हैं, तो उनसे सीखना चाहिए.'

विज्ञापन

कैसे बनेगा वापसी का रास्ता?

कैसे बनेगा वापसी का रास्ता?5 / 6

IPL 2026 में अगर कोई खिलाड़ी धमाल मचाता है, तो फिर सिलेक्टर्स उसे इग्नोर नहीं कर पाते हैं. पृथ्वी शॉ को यह बात अच्छे से पता है. अगर IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए वो रनों की बारिश करते हैं, तो वो जरूर सिलेक्टर्स की नजर में आ जाएंगे. यहां से टीम इंडिया में उनकी वापसी हो सकती है.

शुरुआत में शायद नहीं मिलेगा मौका

शुरुआत में शायद नहीं मिलेगा मौका6 / 6

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वाड काफी मजबूत है. टी20 वर्ल्ड कप में पथुम निसंका का प्रदर्शन धमाकेदार रहा था और अब वो दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआती प्लेइंग 11 में रह सकते हैं. वो केएल राहुल के साथ ओपनिंग कर सकते हैं. अगर निसंका फेल हुए, तो पृथ्वी को चांस मिल सकता है.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन