Birthday Special: John Cena हैं अरबों के मालिक, WWE से की है अंधाधुंध कमाई, नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश!
जॉन सीना ने पिछले साल अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा था. अब वो इन-रिंग एक्शन में नज़र नहीं आए हैं. आज उनका जन्मदिन है. इस मौके आइए आपको उनकी नेटवर्थ के बारे में बताते हैं.

जॉन सीना ने कब लड़ा अंतिम मैच?
2 / 6जॉन सीना ने पिछले साल दिसंबर में हुए Saturday Night's Main Event में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा था. उनका मुकाबला गुंथर के साथ हुआ. सीना को उनके अंतिम मैच में टैपआउट के जरिए हार का सामना करना पड़ा था. मैच के बाद रोस्टर के सभी सदस्यों ने आकर उनके लिए तालियां बजाईं थी.
कितनी है जॉन सीना की नेटवर्थ?
3 / 6Celebrity Net Worth के अनुसार मौजूदा समय में सीना की नेटवर्थ करीब 80 मिलियन डॉलर (लगभग 7 अरब) है. सीना को WWE से भी 12 मिलियन डॉलर सालाना सैलरी मिलती है. कमाई के मामले में वो कई दिग्गजों को पीछे छोड़ते हैं.
कहां से होती है कमाई?
4 / 6जॉन सीना प्रोफेशनल रेसलिंग, मर्चेंडाइज, एडवर्टाइजमेंट, फिल्म और टीवी शो के जरिए सीना ने खूब पैसा कमाया है. सीना पिछले कुछ सालों से लगातार हॉलीवुड में भी धूम मचा रहे हैं. उन्होंने कुछ हिट फिल्में दी है. इस वजह से उनका कद बढ़ गया है. अब फिल्मों से भी उनकी तगड़ी कमाई होती है.
जॉन सीना का घर है बहुत महंगा
5 / 6जॉन सीना की पत्नी का नाम शाय शरियातजादेह है. सीना अपनी पत्नी के साथ टेम्पा, फ्लोरिडा में रहते हैं. उनकी घर की कीमत करीब 33 करोड़ है. सीना को गाड़ियों का भी बहुत शौक है. रिपोर्ट के मुताबिक उनके पास 15 से ज्यादा गाड़ियां हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है.
अंतिम बार WWE में कब दिखे थे?
6 / 6जॉन सीना पिछले साल दिसंबर से WWE टीवी पर दिखाई नहीं दिए थे. हाल ही में हुए रेसलमेनिया 42 में उन्होंने एंट्री की. उन्हें शो का होस्ट बनाया गया था. दोनों दिन सीना के कुछ सैगमेंट हुए. उन्हें लंबे समय बाद देखकर फैंस भी खुश हुए. उनके एक सैगमेंट में बियांका ब्लेयर भी नज़र आई थीं.
.png)