ईशान किशन की कप्तानी कैसी रही? आंकड़ों में समझिए SRH का बड़ा दांव

Ishan Kishan Captaincy Record: आईपीएल 2026 से पहले ईशान किशन को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. सनराइजर्स हैदराबाद ने उन्हें कप्तान बनाया है. टीम के नियामित कप्तान पैट कमिंस शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं. ऐसे में एसआरएच ने ईशान को कार्यवाहक कप्तान चुना है. आइए ईशान किशन की कप्तानी पर एक नजर डालते हैं.

Cricket News - 2026-03-19T160238.891
1 / 6

Advertisment

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दमदार कप्तानी

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में दमदार कप्तानी2 / 6

ईशान किशन ने हाल ही में झारखंड को अपनी कप्तानी में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताई है. उन्होंने इस टूर्नामेंट में शानदार कप्तानी करते हुए कई बड़ी टीमों को हराया था.

विज्ञापन

झारखंड को 10 मैच जिताए

झारखंड को 10 मैच जिताए3 / 6

ईशान ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में झारखंड के लिए कुल 11 मैच में कप्तानी की थी. इस दौरान झारखंड ने 10 मैच जीते थे.

बेहतरीन आंकड़े

बेहतरीन आंकड़े4 / 6

ईशान का कप्तानी आंकड़ा भी दमदार है. उन्होंने घरेलू क्रिकेट में अब तक 29 मैच में कप्तानी की है. इस दौरान उनकी टीम ने 24 मैच जीते हैं, जबकि 5 मैच में ईशान की टीम को हार का सामना करना पड़ा है.

विज्ञापन

दमदार बल्लेबाजी

दमदार बल्लेबाजी5 / 6

ईशान किशन ने बतौर कप्तान अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया है. बतौर कप्तान वह बिना किसी दबाव के बल्लेबाजी करते हैं. 29 मैचों में कप्तानी करते हुए ईशान ने 43.12 की औसत के साथ 1078 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक के अलावा 4 अर्धशतक शामिल हैं.

119 मैच खेलने का अनुभव

119 मैच खेलने का अनुभव6 / 6

आईपीएल में ईशान किशन ने 119 मैच में 29.10 की औसत के साथ 2998 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक के अलावा 17 अर्धशतक ठोके हैं.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन