IPL 2026: CSK फैंस के लिए खुशखबरी, MS Dhoni ने शुरू की वापसी की तैयारी, क्या अगले ही मैच में हो जाएगा 'थाला' का कमबैक?

MS Dhoni Comeback: एमएस धोनी चोटिल होने के कारण पिछला मैच नहीं खेल पाए. अब उन्होंने CSK की जर्सी में वापसी की तैयारी शुरू कर दी है. यह सभी फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है.

MS Dhoni CSK
1 / 6

Advertisment

एमएस धोनी को कहां आई चोट?

एमएस धोनी को कहां आई चोट?2 / 6

CSK ने अपने पहले मैच से पूर्व ऐलान किया कि एमएस धोनी काफ स्ट्रेन के कारण दो हफ्तों के लिए बाहर हो गए हैं. उन्हें पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव महसूस हुआ और इसी चोट के चलते वो खेलने के लिए फिट नहीं हैं. खबर सामने आई थी कि कम से कम दो हफ्ते तक धोनी बाहर रहेंगे. इसका अर्थ है कि वो लगभग 4-5 मैच मिस करेंगे.

विज्ञापन

एमएस धोनी ने वापसी की शुरू की तैयारी

एमएस धोनी ने वापसी की शुरू की तैयारी3 / 6

एमएस धोनी को भले ही चोट से ठीक होने के लिए दो हफ्ते तक बाहर रहने की सलाह दी गई है. हालांकि, थाला ने अपने कमबैक की तैयारियां शुरू कर दी हैं. हाल ही में स्टार स्पोर्ट्स ने LSG vs DC मैच के दौरान प्रैक्टिस का एक वीडियो दिखाया, जिसमें एमएस धोनी नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे थे. साफ तौर पर लग रहा है कि वो वापसी के लिए तैयार हो रहे हैं.

CSK को पहले मैच में मिली हार

CSK को पहले मैच में मिली हार4 / 6

एमएस धोनी का समय से पहले वापसी की तैयारी करना हैरानी की बात है. CSK का बल्लेबाजी क्रम पिछले मैच में बुरी तरह फ्लॉप रहा. कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ से भी कुछ फैसले लेने में गलतियां हुईं. सिर्फ 12.1 ओवर में ही RR ने 127 रनों का लक्ष्य चेज कर लिया.

विज्ञापन

अभी से क्यों तैयारी का रहे धोनी?

अभी से क्यों तैयारी का रहे धोनी?5 / 6

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में CSK की टीम को एमएस धोनी की कमी साफ तौर पर नजर आई. उनके बिना टीम उतनी प्रभावशाली नहीं लग रही थी. धोनी ने शायद 2 हफ्ते से पहले ही वापसी करने का लक्ष्य बना लिया है. इसी वजह से वो अभ्यास शुरू कर चुके हैं.

कब होगा CSK का अगला मैच?

कब होगा CSK का अगला मैच?6 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स का अगला मैच 3 अप्रैल 2026 को पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा. इस मैच के लिए तो शायद धोनी फिट नहीं हो लेकिन इसके बाद वो वापसी कर सकते हैं. अगर दो हफ्ते से पहले ही धोनी CSK के लिए खेलने लग जाते हैं, तो इसमें हैरानी नहीं होगी.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन