IPL 2026: CSK के खिलाफ मुंबई करेगी प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव! क्या रोहित शर्मा की होगी वापसी?

MI vs CSK: आईपीएल 2026 में आज (23 अप्रैल) मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के टीमें वानखेड़े के मैदान पर एक-दूसरे से भिड़ेंगी. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. वहीं, इस अहम मुकाबले के लिए मुंबई अपने प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव कर सकती है.

Mumbai Indians
1 / 7
Mumbai Indians

Advertisment

विल जैक्स की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री!

विल जैक्स की होगी प्लेइंग 11 में एंट्री!2 / 7

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकते हैं. दरअसल, इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर विल जैक्स मुंबई टीम से जुड़ गए हैं और उनका चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में खेलना लगभग तय माना जा रहा है. जैक्स को अल्लाह गजनफर की जगह प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है.

विज्ञापन

दीपक चाहर को मिल सकता है मौका

दीपक चाहर को मिल सकता है मौका3 / 7

CSK के खिलाफ मुंबई की प्लेइंग 11 में तेज गेंदबाज दीपक चाहर को मौका मिल सकता है. चाहर कई सालों तक चेन्नई टीम का हिस्सा रहे हैं और वह टीम के खेल को अच्छी तरह समझते हैं. इस मैच में चाहर MI के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं. उन्हें कृष भगत की जगह प्लेइंग 11 में शामिल किया जा सकता है.

क्या रोहित शर्मा की होगी वापसी?

क्या रोहित शर्मा की होगी वापसी?4 / 7

MI के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा फिलहाल हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे हैं, जिसकी वजह से वह पिछले 2 मैच नहीं खेल पाए हैं. उनके बिना मुंबई ने खेले 2 मैचों से 1 में जीते हैं और एक में हारे हैं. रोहित ने मंगलवार को अभ्यास नहीं किया और टीम मैनेजमेंट अभी भी उनके फिटनेस का आंकलन किया जा रहा है. रोहित के खेलने पर फैसला टॉस से पहले ही लिया जाएगा.

विज्ञापन

मुंबई के इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन

मुंबई के इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन5 / 7

CSK के खिलाफ अगर मुंबई पहले गेंदबाजी करती है तो दानिश मालेवार इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर उतरेंगे. वहीं, अगर मुंबई की टीम पहले बल्लेबाजी करती है तो अश्वनी कुमार को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर उतार सकती है.

CSK के खिलाफ मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11

CSK के खिलाफ मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11 6 / 7

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवार, नमन धीर, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, विल जैक्स, जसप्रीत बुमराह और दीपक चाहर.

विज्ञापन

मुंबई इंडियंस की टीम

मुंबई इंडियंस की टीम7 / 7

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), दानिश मालेवर, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कृष भगत, जसप्रित बुमरा, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, मयंक रावत, रघु शर्मा, रोहित शर्मा, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, शार्दुल ठाकुर, विल जैक्स, मयंक मारकंडे, रयान रिकेलटन, रॉबिन मिंज, मोहम्मद सलाहुद्दीन इज़हार.

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन