IPL 2026: LSG की प्लेइंग 11 में होंगे ये 4 बदलाव! RR के खिलाफ मैच में ऋषभ पंत लेंगे चौंकाने वाले फैसले?
LSG Possible Playing 11: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का अगला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा. इस मुकाबले में LSG चार बड़े बदलावों के साथ उतर सकती है.

कौन करेगा ओपनिंग?
2 / 6LSG के लिए मिचेल मार्श और एडेन मार्करम की सलामी जोड़ी ने हमेशा प्रभावित किया है. हालांकि, LSG ने आयुष बडोनी को ओपनिंग बल्लेबाज के रूप में मौका दिया था. लग रहा है कि दोबारा बदलाव हो सकता है और मार्श के साथ मार्करम ओपनिंग कर सकते हैं.
मिडल ऑर्डर में होंगे बड़े बदलाव
3 / 6लखनऊ सुपर जायंट्स के मिडल ऑर्डर में कुछ बदलाव हो सकते हैं. आयुष बडोनी फिर से मिडल ऑर्डर में आ सकते हैं और हिम्मत सिंह की जगह मैथ्यू ब्रीट्ज़के को मौका दिया जा सकता है. ऋषभ पंत, निकोलस पूरन और मुकुल चौधरी पर बड़ी पारी खेलने का दबाव होगा.
गेंदबाजी अटैक में होंगे बदलाव
4 / 6मोहसिन खान और आवेश खान पिछले मैच में कुछ खास नहीं कर पाए थे. अब उन दोनों की जगह दिग्वेश राठी और मयंक यादव की टीम में एंट्री हो सकती है. वो मोहम्मद शमी और प्रिंस यादव के साथ मिलकर गेंदबाजी का भार संभाल सकते हैं.
कौन होगा इम्पैक्ट प्लेयर?
5 / 6इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में LSG के पास एम सिद्धार्थ का उपयोग करने का मौका है. सिद्धार्थ के लिए IPL 2026 अब तक अच्छा रहा है और SRH के खिलाफ पिछले मैच में उन्होंने दो विकेट झटके.
LSG की संभावित प्लेइंग 11
6 / 6मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, ऋषभ पंत, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, मयंक यादव. (इम्पैक्ट प्लेयर: एम सिद्धार्थ)
.png)