IND vs ENG: दूसरे T20 मैच में शिवम दुबे तोड़ सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड, कोहली की बराबरी पर पहुंचे
IND vs ENG: टीम इंडिया मौजूदा समय में टी-20 फॉर्मेट में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रही है. हालांकि इस दौरान भी टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शिवम दुबे ने शानदार प्रदर्शन करके सभी को प्रभावित किया है. आयरलैंड के बाद इंग्लैंड के खिलाफ भी उनका बल्ला चला है.

IND vs ENG: हार्दिक पांड्या इंजरी के कारण इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में टीम इंडिया का हिस्सा नहीं है. ऐसे में स्टार तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर शिवम दुबे के ऊपर जिम्मेदारी बढ़ गई है. जिसे अब शिवम बहुत अच्छे से निभा भी रहे हैं. बल्ले के साथ ही साथ गेंद से भी दुबे ने पिछले 3 मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही दुबे अब दूसरे टी-20 मैच में महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं. (Pic Credit- AI Generated)
पहले टी-20 में चला शिवम दुबे का बल्ला
2 / 6इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 मैच में शिवम दुबे ने 21 गेंदों में नाबाद 42 रनों की शानदार पारी खेली. जिसमें 2 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के शामिल हैं. दुबे की इस पारी के कारण ही टीम इंडिया ने सम्मानजनक स्कोर बनाया था. (Pic Credit- Shivam Dube Instagram)
दुबे ने की विराट कोहली की बराबरी
3 / 6T20 इंटरनेशनल के 20वें ओवर में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शिवम दुबे अब विराट कोहली की बराबरी पर आ गए हैं. कोहली ने 58 गेंदों में 8 छक्के जड़े थे. वहीं दुबे ने सिर्फ 29 गेंदों में ही 8 छक्के जड़ दिए हैं. (Pic Credit- Shivam Dube Instagram)
दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ सकते हैं शिवम
4 / 6इस लिस्ट में अब शिवम दुबे के आगे दिनेश कार्तिक नजर आ रहे हैं. कार्तिक ने 20वें ओवर में 49 गेंद खेलकर 9 छक्के जड़े हैं. ऐसे में दूसरे टी-20 मैच में 2 छक्के और जड़ते ही दुबे कार्तिक से आगे निकल जाएंगे. (Pic Credit- Shivam Dube Instagram)
महेंद्र सिंह धोनी का रिकॉर्ड भी खतरे में
5 / 6दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी ने 20वें ओवर में 132 गेंद खेली थी. जिसमें उन्होंने 12 छक्के जड़े थे. धोनी के इस रिकॉर्ड को भी दुबे अगले मैच में 5 छक्के जड़कर तोड़ सकते हैं. दुबे मौजूदा समय में बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram)
शानदार फॉर्म में हैं शिवम दुबे
6 / 6हेड कोच गौतम गंभीर ने शिवम दुबे को मैच फिनिशर की भूमिका सौंप रखी है. जिसके कारण ही दुबे ज्यादातर समय अंतिम ओवरों में ही खेलते हुए नजर आते हैं. घरेलू क्रिकेट में दुबे 1 ओवर में 5 गगनचुंबी छक्के जड़ चुके हैं. (Pic Credit- Indian Cricket Team Instagram)