क्रिकेट के मैदान पर जानलेवा हादसे का शिकार हुए पाकिस्तानी क्रिकेटर हसन अली, स्ट्रेचर पर ले जाने की आई नौबत

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच सिल्हट में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मैच के पहले दिन पाकिस्तानी गेंदबाज हसन अली जानलेवा हादसे का शिकार हो गए. आइए जानते हैं पूरा मामला.

Cricket News - 2026-05-16T172144.428
1 / 6

पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों बांग्लादेश दौरे पर है, जहां पर 2 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार 16 मई से खेला जा रहा है. इस मैच में पाकिस्तान पहले गेंदबाजी कर रही है. मैच के दौरान पाकिस्तानी तेज गेंदबाज हसन अली जानलेवा हादसे का शिकार हो गए, जिसके बाद उन्हें स्ट्रेचर से मैदान के बाहर ले जाया गया.  

विज्ञापन

हसन अली हुए चोटिल

हसन अली हुए चोटिल2 / 6

बांग्लादेश की पारी का आठवां ओवर चल रहा था. ये ओवर हसन अली कर रहे थे. पांचवीं गेंद पर हसन की गेंद पर तनजीद हसन ने शॉट मारा इस दौरान हसन ने कैच लपकने की कोशिश की और उड़कर डाइव मारी. गेंद उनके हाथों में नहीं आ सकी. लेकिन इस दौरान हसन चोटिल हो गए. ये भी पढ़ें: क्या हार्दिक और माहिका की होने जा रही है शादी? 

विज्ञापन

मेडिकल टीम मदद के लिए पहुंची

मेडिकल टीम मदद के लिए पहुंची3 / 6

बाद में वह अपना सिर पकड़कर बैठ गए. इसके बाद मेडिकल टीम तुरंत उनके पास पहुंची और उन्हें स्ट्रेचर के सहारे मैदान छोड़ना पड़ा. इस दौरान हसन ने अपनी आंखों को बंद किया हुआ था. खेल को थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया था. हसन अली का ओवर पूरा करने के लिए सलमान अली आगा से गेंदबाजी करवाई गई. ये भी पढ़ें: आकाश सिंह के ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ पर मचा बवाल, डेल स्टेन से लेकर अंबाती रायुडू तक...

मैदान पर लौटे हसन

मैदान पर लौटे हसन4 / 6

फिलहाल चोट की सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है. हसन को कुछ देर स्टेडियम के मेडिकल रूम में रखा गया था. हालांकि बाद में हसन अली गेंदबाजी करने के लिए मैदान पर आए. पहले टेस्ट मैच में हसन ने शानदार गेंदबाजी की थी. पहली पारी में उन्होंने 1 और दूसरी पारी में 4 विकेट झटके थे.

विज्ञापन

हसन का इस मैच में प्रदर्शन

हसन का इस मैच में प्रदर्शन5 / 6

इस मैच में हसन अली ने 11.5 ओवर गेंदबाजी की और 49 रन खर्च कर 2 विकेट भी लिए. उनके अलावा खुर्रम शहजाद को 4 सफलता मिली, जबकि मोहम्मद अब्बास ने 3 विकेट लिए.

278 रनों पर सिमटी बांग्लादेश

278 रनों पर सिमटी बांग्लादेश6 / 6

बांग्लादेश पहले ही दिन पहली पारी में 278 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. बांग्लादेश की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज लिटन दास ने शानदार प्रदर्शन किया और 159 गेंदों में 126 रनों की शानदार पारी खेली. इसके अलावा नजमुल हुसैन शांतों ने 29, मुशफिकुर रहीम ने 23 रनों का योगदान दिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन