GT vs CSK: शुभमन गिल के निशाने पर 3 ऐतिहासिक उपलब्धियां, बड़े रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ एक कदम दूर

21 मई को आईपीएल 2026 में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच भिड़ंत होने वाली है. जीटी पहले ही प्लेऑफ में क्वालीफाई कर चुकी है, जबकि सीएसके को प्लेऑफ में बने रहने के लिए ये मुकाबला जीतना जरूरी है. इस मैच में शुभमन गिल 3 बड़ी उपलब्धियां अपने नाम कर सकते हैं.

Cricket News - 2026-05-21T182854.140
1 / 6

सीएसके के खिलाफ होने वाले मैच में सभी की निगाहें शुभमन गिल पर रहेंगी. वह इस मैच में अपने नाम 3 ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर सकते हैं. गिल शानदार फॉर्म में हैं ऐसे में पूरी संभावनाएं हैं कि वह इस मैच में बड़ा कारनामा कर सकते हैं.    

विज्ञापन

गिल से उम्मीदें

गिल से उम्मीदें2 / 6

शुभमन गिल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और जीटी के लिए खूब रन भी बना रहे हैं. इसके अलावा गिल की ओर से शानदार कप्तानी भी देखने को मिली है. सीएसके के खिलाफ भी गिल से अच्छे प्रदर्शन करने की उम्मीद है. ये भी पढ़ें: फ्रेंचाइजी क्रिकेट लीग खेलने भारत आएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी? BCCI के इस फैसले पर टिकी हैं नजरें

विज्ञापन

6 हजार रन करेंगे पूरे

6 हजार रन करेंगे पूरे3 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के खिलाफ शुभमन गिल अगर बल्ले से 36 रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वह टी20 फॉर्मेट में अपने 6000 रनों का आंकड़ा पूरा कर लेंगे. उन्होंने अब तक 187 टी-20 मैच में 37.50 की औसत के साथ 5964 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 6 शतक के अलावा 37 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. ये भी पढ़ें: 100m से लंबे छक्के पर 8 रन, 3 विकेट लेने पर एक्स्ट्रा ओवर? IPL में आ सकते हैं ये 3 बड़े नियम

200 छक्के से 2 कदम दूर

200 छक्के से 2 कदम दूर4 / 6

इसके अलावा शुभमन गिल अगर सीएसके के खिलाफ 2 छक्के जड़ने में कामयाब होते हैं तो वह टी-20 फॉर्मेट में 200 छक्के पूरे कर लेंगे. इस तरह वह छक्कों के मामले में दोहरा शतक बना लेंगे.

विज्ञापन

150 छक्के से 4 कदम दूर

150 छक्के से 4 कदम दूर5 / 6

इसके अलावा आईपीएल में वह अपने 150 छक्के पूरा करने से 4 कदम दूर हैं. सीएसके के खिलाफ 4 छक्के लगाते ही गिल आईपीएल में अपने नाम 150 छक्के पूरे कर लेंगे. फिलहाल उन्होंने आईपीएल में 146 छक्के लगाए हैं.

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी6 / 6

शुभमन गिल आईपीएल 2026 में फिलहाल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पांचवें खिलाड़ी हैं. उन्होंने अब तक 12 मैच में 46 की औसत के साथ 552 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 5 अर्धशतक निकले हैं. उनका स्ट्राइक रेट भी 160.46 का रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन