टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद कैसा होगा जसप्रीत बुमराह का टेस्ट करियर? इस दिग्गज ने जताई चिंता

Glenn McGrath on Jasprit Bumrah's Test Career: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पेसर ग्लेन मैकग्रा ने जसप्रीत बुमराह के टेस्ट करियर को लेकर चिंता जताई. तेज गेंदबाज ने भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का टाइटल जिताने में मदद की थी. टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन के लिए चैंपियन भारतीय पेसर की तारीफ करते हुए, मैकग्रा ने हैरानी जताई कि बुमराह इतनी उम्र में रेड-बॉल फॉर्मेट में कब तक खेल पाएंगे.

Jasprit Bumrah
1 / 6
Jasprit Bumrah

Advertisment

बुमराह का जलवा

बुमराह का जलवा2 / 6

32 साल के जसप्रीत बुमराह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 12.42 के एवरेज और 6.21 की इकॉनमी से 14 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने. हालांकि, बुमराह पिछले साल वर्कलोड मैनेजमेंट की वजह से कई टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे ताकि बार-बार उन्हें चोट न लगे.

विज्ञापन

बुमराह को लेकर चिंतित

बुमराह को लेकर चिंतित3 / 6

ग्लेन मैकग्रा ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर जसप्रीत बुमराह के बारे में बात करते हुए कहा, 'मेरी चिंता ये है, क्योंकि वो अब थोड़े बड़े हो गए हैं, कि उसके लिए लगातार टेस्ट मैच खेलना मुश्किल होता जा रहा है. क्या वो सिर्फ व्हाइट-बॉल क्रिकेट पर ध्यान देना शुरू कर देगा? अगर उसने ऐसा किया तो ये टेस्ट क्रिकेट के लिए बहुत बड़ा नुकसान होगा. हम उसे शायद ही कभी टेस्ट मैचों में देखें, शायद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ.'

शानदार हैं बुमराह

शानदार हैं बुमराह4 / 6

उन्होंने आगे कहा, 'वो कितने अच्छे हैं. जब वो आते हैं, तो वो हर दूसरे फास्ट बॉलर से बिल्कुल अलग दिखते हैं. बैट्समैन सेट होने पर हर दूसरे बॉलर को लाइनअप करने की कोशिश करते हैं, लेकिन वो नहीं. मुझे बुमराह के बारे में जो बात पसंद है, वो ये है कि वो टी20 में कितनी अच्छी टेस्ट मैच लेंथ पर कामयाबी के साथ बॉलिंग करते हैं. उनके दूसरे वेरिएशन भी शानदार हैं. वो बस एक गन है.'

विज्ञापन

क्या हर टेस्ट खेलेंगे बुमराह?

क्या हर टेस्ट खेलेंगे बुमराह?5 / 6

व्हाइट-बॉल में अपनी शानदार गेंदबाजी के अलावा जसप्रीत बुमराह का टेस्ट रिकॉर्ड भी शानदार है, उन्होंने 52 मैचों में 19.79 की एवरेज से 234 विकेट लिए हैं, जिसमें 16 बार पांच विकेट लेना शामिल है. इस बात में कोई शक नहीं कि वो भारत के लिए काफी यूजफुल हैं, लेकिन क्या वो आने वाले दिनों में हर टेस्ट मैच खेल पाएंगे?

वर्कलोड मैनेजमेंट

वर्कलोड मैनेजमेंट6 / 6

बीसीसीआई नहीं चाहती कि मौजूदा भारतीय क्रिकेट के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज को हद से ज्यादा वर्क प्रेशर मिले, क्योंकि ऐसे में इंजरी के चांसेज काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं. अब बुमराह का टेस्ट करियर कैसा रहेगा ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा.

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन