3 साल बाद WWE के प्रिंस ने चखा जीत का स्वाद! कड़े संघर्ष के बाद इस ब्रांड में चमकी किस्मत
WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा. फैंस को बड़ी चीजें देखने को मिलीं. एक फेमस स्टार को ब्लू ब्रांड में कई सालों बाद तगड़ी सफलता मिली. उन्होंने तगड़ी जीत हासिल की. कंपनी आगे जाकर उन्हें पुश दे सकती है. आइए आपको उनके बारे में बताते हैं.

SmackDown में हुआ बड़ा मैच
2 / 6SmackDown में इस हफ्ते फिन बैलर और टामा टोंगा के बीच मैच हुआ. पिछले हफ्ते टामा ने बैलर के ऊपर बैकस्टेज हमला किया था. खैर इस मैच में टाला टोंगा ने भी दखलअंदाजी की. बैलर ने काफी चतुराई से काम लिया और दोनों स्टार्स को संभाला. बैलर ने अंत में अपना फीनिशिंग मूव लगाकर शानदार जीत हासिल की. (Photo: WWE.com)
बैलर को लंबे समय बाद मिली जीत
3 / 6फिन बैलर को हाल ही में SmackDown में ड्राफ्ट किया गया है. उन्होंने इस ब्रांड में करीब तीन साल बाद सिंगल मैच में जीत हासिल की है. उन्होंने लंबे समय बाद जीत का सूखा खत्म किया. उन्होंने 2023 में एजे स्टाइल्स के खिलाफ अंतिम जीत ब्लू ब्रांड में मिली थी. (Photo: WWE.com)
बैलर को मिल सकता है पुश
4 / 6फिन बैलर ने Raw में जजमेंट डे ग्रुप में रहकर तगड़ा काम किया था. उनकी वजह से ग्रुप को अच्छी सफलता मिली. अब वो ब्लू ब्रांड में जलवा दिखाने को तैयार हैं. बैलर ने कह दिया है कि उनकी नजरें अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप पर हैं. इस हफ्ते चैंपियन सीएम पंक ने भी बैलर का नाम लेकर कह दिया कि राइवलरी के लिए तैयार रहें. (Photo: WWE.com)
रेसलमेनिया में मिली जीत
5 / 6अप्रैल 2026 में हुआ रेसलमेनिया 42 फिन बैलर के लिए बढ़िया रहा था. उनका मैच डॉमिनिक मिस्टीरियो के साथ हुआ था. मुकाबले में बैलर ने डीमन किंग अवतार में एंट्री की थी. बैलर और मिस्टीरियो के बीच अच्छा मैच हुआ. अंत में बैलर ने तगड़ी जीत हासिल की. (Photo: WWE.com)
क्या बैलर बनेंगे चैंपियन?
6 / 6WWE में फिन बैलर ने बढ़िया काम किया है. वो वर्ल्ड चैंपियनशिप डिजर्व करते हैं. बैलर WWE इतिहास के पहले यूनिवर्सल चैंपियन भी रह चुके हैं. बैलर को SmackDown में बड़ा पुश मिलने की उम्मीद है. वो फ्यूचर में नए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बन सकते हैं. (Photo: WWE.com)
.png)