फिर फेल हुआ सीएसके का 14.2 करोड़ी खिलाड़ी, पंजाब किंग्स के खिलाफ निकली 'हवा'
आईपीएल 2026 में सीएसके और पंजाब किंग्स के बीच 3 अप्रैल को मुकाबला खेला जा रहा है. लेकिन इस मैच में सीएसके का 14.2 करोड़ रुपये वाला खिलाड़ी फेल हो गया. इस खिलाड़ी पर सीएसके ने पानी की तरह पैसा बहाया था.

डेब्यू मैच मे भी हुए थे फ्लॉप
2 / 6कार्तिक ने अपना पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला. ये उनका डेब्यू मैच था. हालांकि कार्तिक इस मैच में 15 गेंदों में 18 रनों की धीमी पारी खेलकर आउट हुए.
पंजाब के खिलाफ भी नहीं खुला खाता
3 / 6इसके बाद पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कार्तिक का फ्लॉप शो जारी रहा. वह इस मैच में भी खासा कमाल नहीं कर पाए और 3 गेंदों में 1 रन बनाकर चलते बने.
सीएसके ने 14.2 करोड़ में खरीदा था
4 / 6आईपीएल ऑक्शन में सीएसके ने कार्तिक शर्मा पर 14.2 करोड़ रुपये की भारी भरकम रकम अदा की थी. लेकिन कार्तिक ने फिलहाल अभी तक सीएसके को निराश किया है.
ऐसा रहा है करियर
5 / 6कार्तिक ने अब तक 8 फर्स्ट क्लास मैच में 479 रन बनाए हैं, जबकि 9 लिस्ट A मैच में उन्होंने 445 रन बनाए हैं. इसके अलावा 13 टी-20 मैचों में उनके बल्ले से 352 रन निकले हैं.
जड़ चुके हैं 5 शतक
6 / 6फर्स्ट क्लास में उनके नाम 3 शतक हैं, जबकि लिस्ट A में वह 2 शतक के अलावा 2 अर्धशतक बना चुके हैं. उनकी प्रतिभा को देखते हुए सीएसके ने कार्तिक पर बड़ी बाजी खेली थी.
.png)