CM Punk की WWE में ब्लॉकबस्टर वापसी का ऐलान! SummerSlam 2026 से पहले फैंस को मिल सकता है सरप्राइज

WWE स्टार सीएम पंक की फैन-फॉलोइंग पूरी दुनिया में है. हर कोई उन्हें रिंग मे देखना चाहता है. पंक लंबे समय से WWE टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. अब ऐसा लगता है कि उनकी वापसी जल्दी होने वाली है. रिपोर्ट में उन्हें लेकर अच्छी खबर सामने आई है.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

Advertisment

रेसलमेनिया 42 में टाइटल हारे थे सीएम पंक

रेसलमेनिया 42 में टाइटल हारे थे सीएम पंक 2 / 6

अप्रैल, 2026 में हुए रेसलमेनिया 42 में सीएम पंक ने अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड की थी. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ था. अंत में पंक को हार का सामना करना पड़ा था. पंक ने पिछले साल नवंबर में जे उसो को हराकर टाइटल अपने नाम किया था. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

अंतिम बार कब दिखे थे?

अंतिम बार कब दिखे थे?3 / 6

रेसलमेनिया 42 के बाद Raw के एपिसोड में सीएम पंक ने एंट्री की थी. वहां पर कोडी रोड्स के साथ उनका सैगमेंट हुआ था. इसेके बाद से पंक नज़र नहीं आए हैं. लगातार उनकी वापसी को लेकर अफवाहें सामने आती रही हैं. फैंस भी सोशल मीडिया पर उनकी वापसी को लेकर बातें करते रहते हैं. (Photo: WWE.com)

रिपोर्ट में आई बड़ी खबर

रिपोर्ट में आई बड़ी खबर4 / 6

सीएम पंक की वापसी पर अब बड़ा अपडेट सामने आया है. फाइटफुल सलेक्ट के मुताबिक पंक आगामी 6 जुलाई को शिकागो में होने वाले Raw के एपिसोड में वापसी करेंगे. आपको बता दें कि शिकागो पंक का होमटाउन है. पंक को हमेशा से वहां पर फैंस का जबरदस्त समर्थन मिला है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

कोडी रोड्स से हो सकती है टक्कर

कोडी रोड्स से हो सकती है टक्कर5 / 6

रेसलमेनिया 42 के बाद Raw के एपिसोड में कोडी रोड्स और सीएम पंक के बीच जुबानी जंग देखने को मिला था. पंक ने कोडी के खिलाफ जाने के संकेत दिए थे. कोडी ने भी कह दिया था कि वो तैयार हैं. हाल ही में एक रिपोर्ट में कहा गया है कि समरस्लैम 2026 में कोडी और पंक के बीच टक्कर हो सकती है. (Photo: WWE.com)

SmackDown में जा सकते हैं सीएम पंक

SmackDown में जा सकते हैं सीएम पंक6 / 6

सीएम पंक पिछले कुछ सालों से Raw में काम कर रहे हैं. वहां पर उनकी खतरनाक राइवलरी टॉप स्टार्स के साथ देखने को मिली. अब उनके ब्रांड में बदलाव हो सकता है. वो स्मैकडाउन का हिस्सा बन सकते हैं. वैसे भी ब्लू ब्रांड में उनके जाने से व्यूअरशिप में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन