Brock Lesnar हैं अरबों के मालिक, WWE से होती है अंधाधुंध कमाई, नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश!
WWE में ब्रॉक लैसनर किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. पार्ट-टाइमर होने के बाद कंपनी उन्हें तगड़ा पैसा देती है क्योंकि वो हमेशा बिजनेस देते हैं. रेसलमेनिया 42 में उनका बड़ा मैच ओबा फेमी के साथ तय किया गया है. आइए आपको इससे पहले उनकी नेटवर्थ के बारे में बताते हैं.

कितनी है ब्रॉक लैसनर की नेटवर्थ?
2 / 6Celebrity Net Worth के अनुसार उनकी नेटवर्थ 20 मिलियन डॉलर (करीब 2 अरब) है. साल दर साल उनकी संपत्ति में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है. 2002 से लैसनर WWE में काम कर रहे हैं. कंपनी उनके ऊपर हमेशा मेहरबान रही है. कुछ साल पहले तक वो WWE में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले रेसलर्स की लिस्ट में नंबर एक के स्थान पर थे. विंस मैकमैहन ने हमेशा उन्हें अपनी छत्रछाया में रखा.
कहां से होती है कमाई?
3 / 6ब्रॉक लैसनर की कमाई के सोर्श बहुत ज्यादा हैं. उन्होंने UFC में भी अपना दम दिखाया. WWE और UFC के साथ तगड़ी डील की वजह से उन्होंने खूब कमाई की. लैसनर ने हमेशा बड़ी रकम वाले मैचों में ही हिस्सा लिया. लैसनर का 2010 के दशक में जिमी जॉन्स के साथ भी एक लंबा एंडोर्समेंट समझौता था. वहां से भी उन्हें बढ़िया पैसा मिलता है. इसके अलावा मर्चेंडाइज और एडवर्टाइजमेंट से भी उनकी कमाई होती है.
WWE से कितनी मिलती है सैलरी?
4 / 6ब्रॉक लैसनर का लंबे समय से WWE में पार्ट-टाइम शेड्यूल रहा है. इसके बावजूद वो सबसे अधिक कमाई करने वाले रेसलर्स में से एक हैं. WWE से उन्हें हर साल करीब 5 मिलियन डॉलर सैलरी मिलती है, जिसमें उनका बोनस भी शामिल है. इसका एक कारण ये भी है कि लैसनर ने अपनी लोकप्रियता की वजह से WWE को अच्छा बिजनेस भी दिलाया है. WWE ने हमेशा उनके ऊपर भरोसा जताया है.
WWE में रहा है शानदार करियर
5 / 6ब्रॉक लैसनर के पास WWE में हासिल करने के लिए अब कुछ नहीं बचा है. लैसनर की कई दिग्गजों के साथ राइवलरी रही और इस वजह से ही उन्हें तगड़ा कॉन्ट्रैक्ट कंपनी ने दिया. लैसनर ने बड़ी चैंपियनशिप भी अपने नाम की हैं. कंपनी ने हमेशा उन्हें टॉप फ्यूड में ही रखा. लैसनर जब तक रिटायर नहीं हो जाते हैं, तब तक उन्हें बड़े वेतन वाले कॉन्ट्रैक्ट मिलते रहेंगे.
क्या रेसलमेनिया 42 में होगी जीत?
6 / 6ब्रॉक लैसनर को कंपनी ने रेसलमेनिया 42 में हाई-प्रोफाइल मैच में रखा है. कंपनी के फ्यूचर स्टार ओबा फेमी के साथ उनका मैच होना है. लैसनर की वजह से फेमी को बड़ा पुश मिल सकता है. अभी तक इनकी राइवलरी में फेमी का ही दबदबा देखने को मिलेगा. कहा जा रहा है कि मेगा इवेंट में फेमी को द बीस्ट के ऊपर उनके करियर की सबसे बड़ी जीत मिल सकती है.
.png)