39 साल का WWE रेसलर SummerSlam 2026 से हुआ बाहर! वापसी को लेकर आई बुरी खबर
WWE SummerSlam 2026 काफी नजदीक आ गया है. सभी बड़े स्टार्स के ऊपर सभी की नजरें टिकी हैं. बैकी लिंच मौजूदा समय में टीवी से बाहर चल रही हैं. उन्हें काफी लंबा समय हो गया है. अब उनकी वापसी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. आइए आपको बताते हैं.

बैकी लिंच ने अंतिम मैच कब लड़ा?
2 / 6बैकी लिंच ने जून में अंतिम मैच लड़ा था. 8 जून को हुए Raw के एपिसोड में Queen of the Ring टूर्नामेंट के पहले राउंड में उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद से अभी तक टीवी पर उनकी एंट्री नहीं हुई है. उन्हें लेकर कोई अपडेट भी बीच में सामने नहीं आया था. (Photo: WWE.com)
क्लैश इन इटली में हुई थी हार
3 / 6बैकी लिंच ने 31 मई 2026 को हुए क्लैश इन इटली में सोल रुका के खिलाफ इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिफेंड की थी. दोनों के बीच तगड़ा मै हुआ था. बैकी ने रेसलमेनिया 42 में टाइटल अपने नाम किया था. रुका के खिलाफ उन्हें अपना टाइटल गंवाना पड़ा. (Photo: WWE.com)
बैकी लिंच की कब होगी वापसी?
4 / 6WrestleVotes से इस बार बैकी लिंच की वापसी को लेकर सवाल पूछा गया था. जवाब में बताया गया कि लिंच समरस्लैम 2026 के बाद ही वापसी करेंगी. रिपोर्ट में साफ कह दिया गया कि इस बार समर की सबसे बड़ी पार्टी में द मैन का जलवा देखने को नहीं मिलेगा. (Photo: WWE.com)
क्या बैकी लिंच ने लिया ब्रेक?
5 / 6बैकी लिंच लंबे समय से टीवी पर लगातार काम कर रही हैं. इस साल वो व्यस्त रही हैं. बतौर वुमेंस इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन भी उन्होंने बढ़िया कार्य काम किया. एजे ली के साथ भी उनकी राइवलरी शानदार रही. ऐसा हो सकता है कि बैकी ने कुछ समय के लिए अब ब्रेक लिया हो. (Photo: WWE.com)
शुरू हो सकती है नई दुश्मनी
6 / 6बैकी लिंच समरस्लैम 2026 के बाद एक नई राइवलरी में नज़र आ सकती हैं. मौजूदा वुमेंस डिवीजन में कई युवा रेसलर्स काम कर रही हैं. लिंच की इनके साथ दुश्मनी हो सकती है. इन युवा स्टार्स को बैकी की वजह से तगड़ा पुश मिल सकता है. कहीं ना कहीं ये कंपनी के फ्यूचर के लिए भी बढ़िया रहेगा. (Photo: WWE.com)
.png)