IPL 2026: CSK कैंप में बढ़ा टेंशन लेवल, संकट में एमएस धोनी समेत 7 खिलाड़ी
आईपीएल 2026 में सीएसके की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. एमएस धोनी समेत टीम के 7 खिलाड़ी पर संकट मंडरा रहा है. सीएसके को इस सीजन कई बड़े झटके भी लगे हैं.

आईपीएल 2026 का रोमांच जारी है. प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सभी 8 टीमें मेहनत कर रही हैं. मुंबई और लखनऊ का सफर प्लेऑफ की रेस से खत्म हो गया है. सीएसके के पास भी 12 अंक हैं और वह अंक तालिका में पांचवें नंबर पर है. सीएसके भी प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है. हालांकि टीम के 7 खिलाड़ी चोटिल चल रहे हैं, जो टीम के लिए बड़ा झटका है.
एमएस धोनी
2 / 9एमएस धोनी ने अभी तक आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खेला है, क्योंकि स्टार खिलाड़ी पूरी तरह फिट नहीं है. फैंस धोनी की वापसी का इंतजार बेसब्री के साथ कर रहे हैं. उन्हें काफ इंजरी हुई है.
खलील अहमद
3 / 9लिस्ट में दूसरा नाम खलील अहमद का है, जो आईपीएल 2026 से पहले ही बाहर हो चुके हैं. खलील को क्वाड्रिसेप्स यानी मांसपेशियों में दिक्कत हुई थी. वह भी सीएसके का साथ बीच सीजन छोड़ कर चले गए. ये भी पढ़ें: क्या हार्दिक और माहिका की होने जा रही है शादी?
नाथन एलिस
4 / 9नाथन एलिस भी हैमस्ट्रींग की समस्या से जूझ रहे हैं. ऑस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज ने इस सीजन अब तक एक भी मैच सीएसके के लिए नहीं खेला पाया है. ये भी पढ़ें: आकाश सिंह के ‘पर्ची सेलिब्रेशन’ पर मचा बवाल, डेल स्टेन से लेकर अंबाती रायुडू तक...
कामकृष्ण घोष
5 / 9रामकृष्ण घोष ने सीएसके के लिए इस सीजन एक ही मैच 2 मई को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मैच में खेला था. उन्होंने 1 विकेट लिया था. उन्हें पैर में फ्रैक्चर हो गया है.
आयुष म्हात्रे
6 / 9सीएसके के युवा खिलाड़ी आयुष म्हात्रे हैमस्ट्रिंग की समस्या से जूझ रहे हैं. म्हात्रे भी आईपीएल 2026 से बाहर हो चुके हैं. म्हात्रे का बाहर होना टीम के लिए बड़ा झटका था.
जेमी ओवर्टन
7 / 9जेमी ओवर्टन ने सीएसके के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. लेकिन वह इन दिनों जांघ की समस्या से जूझ रहे हैं. उन्होंने सीएसके के लिए कुछ मैचों में शानदार गेंदबाजी की थी.
स्पेनर जॉन्सन
8 / 9बाएं हाथ के तेज गेंदबाज स्पेनर जॉन्सन ने लगभग 40 दिनों के बाद आईपीएल 2026 में वापसी की. उन्होंने एलएसजी के खिलाफ 39 रन देकर 1 विकेट भी लिया. लंबे समय से वह बैक इंजरी से जूझ रहे थे.
डेवाल्ड ब्रेविस
9 / 9डेवाल्ड ब्रेविस ने आईपीएल 2026 के शुरुआती मैच नहीं खेले थे. हालांकि वह अब सीएसके के लिए खेल रहे हैं. लंबे समय तक ब्रेविस साइड स्ट्रेन की समस्या से जूझे थे. हालांकि वह फिलहाल फिट हैं.