Triple H से लेकर Undertaker तक…WWE SummerSlam में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले 5 दिग्गज

WWE SummerSlam अब बस कुछ ही दूर हैं. 1 और 2 अगस्त को को फैंस को जबरदस्त एक्शन देखने को मिलेगा. कंपनी ने इस बार बड़े मुकाबले रखे हुए हैं. आइए आपको बताते हैं कि SummerSlam इतिहास में सबसे ज्यादा मैच किन स्टार्स ने जीते हैं.

WWE
1 / 6
(Photo: WWE.com)

Advertisment

ऐज

ऐज2 / 6

ऐज का नाम दिग्गजों की लिस्ट में आता है. मौजूदा समय में वो AEW में काम कर रहे हैं. ऐज ने SummerSlam में सबसे ज्यादा जीत हासिल की हैं. उन्हें 12 मैचों में जीत मिली है. उनके इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना किसी के लिए भी बहुत मुश्किल होगा. उनका रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

द अंडरटेकर

द अंडरटेकर3 / 6

द अंडरटेकर ने करीब तीन दशक तक फैंस का मनोरंजन किया. SummerSlam में उन्हें भी तगड़ी सफलता मिली है. उन्होंने 10 मैचों में जीत हासिल की. टेकर ने अपने करियर में SummerSlam में 16 मैच लड़े हैं. उन्होंने कुछ साल पहले रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया था. (Photo: WWE.com)

ट्रिपल एच

ट्रिपल एच4 / 6

ट्रिपल एच मौजूदा समय में WWE के क्रिएटिव हेड हैं. बतौर रेसलर उनका करियर शानदार रहा है. SummerSlam में उन्होंने तगड़े मैच लड़े हैं. उन्हें कुल आठ मुकाबलों में जीत मिली है. द गेम ने हमेशा ही बड़े मैच समर की सबसे बड़ी पार्टी में लड़े हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन5 / 6

रैंडी ऑर्टन भी लंबे समय से WWE में काम कर रहे हैं. SummerSlam में उनका रिकॉर्ड भी अच्छा रहा है. उन्होंने आठ मैचों में जीत हासिल की है. वो ट्रिपल एच के साथ बराबरी पर हैं. रैंडी अभी कुछ साल तक कंपनी में काम करते रहेंगे. वो ट्रिपल एच से आगे जा सकते हैं. (Photo: WWE.com)

ब्रेट हार्ट

ब्रेट हार्ट6 / 6

ब्रेट हार्ट का नाम भी लिस्ट में शामिल है. SummerSlam में उन्होंने भी बड़े कारनामे किए हैं. उन्हें समर की पार्टी में सात मैचों में जीत मिली है. हार्ट की हमेशा से दिग्गजों के साथ राइवलरी रही है. वो अपने तगड़े काम के लिए जाने जाते थे. हालांकि, मौजूदा समय के कुछ यंग रेसलर्स फ्यूचर में उनसे आगे निकल सकते हैं. (Photo: WWE.com)

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन