कौन बनेगा FIFA World Cup 2026 का चैंपियन? WWE दिग्गज Roman Reigns ने की भविष्यवाणी
FIFA World Cup 2026 का फाइनल स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला है. सभी की नजरें इस मुकाबले पर टिकी हैं. WWE के ट्राइबल चीफ रोमन रेंस ने बता दिया है कि कौन सी टीम विजेता बनेगी. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने किस टीम का समर्थन किया है.

Roman Reigns: WWE में रोमन रेंस का बहुत बड़ा नाम है. पूरी दुनिया में उनकी फैन-फॉलोइंग है. मौजूदा समय में उनके पास वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप है. खैर 20 जुलाई को FIFA World Cup 2026 का फाइनल स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाला है. सभी की नजरें इस पर टिकी हैं. रोमन रेंस भी मुकाबले को लेकर काफी उत्साहित हैं. उन्होंने भविष्यवाणी कर दी है कि कौन सी टीम विजेता बनेगी. आइए आपको बताते हैं कि वो किस टीम को चीयर कर रहे हैं. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस ने दिया इंटरव्यू
2 / 6The Nightcap पॉडकास्ट को हाल ही में रोमन रेंस ने अपना इंटरव्यू दिया. उनके साथ जेलन ब्रंसन भी मौजूद थे. दोनों स्पेशल गेस्ट के रूप में शामिल हुए. वहां पर रेंस से 2026 FIFA World Cup को लेकर सवाल पूछा गया था. रेंस ने अर्जेंटीना का समर्थन किया. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस ने क्या कहा?
3 / 6रोमन रेंस ने इंटरव्यू में कहा, "मैं फ्लोरिडा से हूं. अब साउथ फ्लोरिडा में रहता हूं. इस वजह से मैं मेसी का फैन बन गया हूं. मैं अर्जेंटीना को सपोर्ट कर रहा हूं". रोमन ने साफ कर दिया है कि वो अर्जेंटीना के साथ हैं. अब देखना होगा कि अर्जेंटीना चैंपियन बन पाएगी या नहीं. (Photo: WWE.com)
समरस्लैम में होगा रोमन रेंस का मैच
4 / 6समरस्लैम 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. वहां पर रोमन रेंस भी एक्शन में नज़र आएंगे. उनका मुकाबला सैथ रॉलिंस के साथ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए तय किया गया है. रॉलिंस और रोमन एक-दूसरे के कट्टर दुश्मन हैं. इनकी राइवलरी भी जबरदस्त चल रही है. देखना होगा कि कौन विजेता बनेगा. (Photo: WWE.com)
रोमन रेंस ने कब जीता था टाइटल?
5 / 6रोमन रेंस के लिए ये साल अभी तक शानदार रहा है. रेसलमेनिया 42 में उन्होंने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम की थी. इसके बाद से उनका टाइटल रन शानदार रहा है. वो दो बार जेकब फाटू के खिलाफ टाइटल को डिफेंड कर चुके हैं. (Photo: WWE.com)
क्या सैथ रॉलिंस को हरा पाएंगे?
6 / 6रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस की राइवलरी खतरनाक रही है. रॉलिंस कई बार रेंस को मात दे चुके हैं. रॉलिंस ने कहा है कि रेंस इस बार भी उन्हें हराने में नाकाम रहेंगे. वहीं रेंस का कहना है कि समरस्लैम 2026 में वो शील्ड के अध्याय को खत्म कर देंगे. अब देखना होगा कि रॉलिंस के खिलाफ उन्हें जीत मिल पाएगी या नहीं. (Photo: WWE.com)