
1 / 9
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर आज एंटरटेनमेंट ही एंटरटेनमेंट है. जहां पर फिल्मों और सीरीज के साथ शोज का भी भंडार देखने के लिए मिल जाता है. ऐसे में आज आपको सोनी लिव की उन 7 सीरीज के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें सबसे ज्यादा देखा गया. देखिए नंबर 1 पर कौन है.

2 / 9
ओटीटी प्लेटफॉर्म्स प्राइम वीडियो, नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार और सोनी लिव जैसे कई प्लेटफॉर्म्स हैं, जहां पर एंटरटेनमेंट का फुल डोज मिलता है. ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर दमदार कहानियों वाले कंटेंट देखने के लिए मिलते हैं. ऐसे में सोनी लिव की भी कुछ अपनी सीरीज हैं, जिसे काफी लोकप्रियता हासिल हुई. ऐसे में आज आपको सोनी लिव की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज के बारे में बता रहे हैं. इस लिस्ट में 7 सीरीज हैं और नंबर 1 पर 9.2 IMDb रेटिंग वाली सीरीज है.

3 / 9
सोनी लिव की पॉपुलर वेब सीरीज 'स्कैम 1992', जो कुख्यात ब्रोकर हर्षद मेहता की कहानी को बड़ी बारीकी से स्क्रीन पर पेश करती है. प्रतीक गांधी ने हर्षद मेहता के रोल को बड़ी ही बारीकी से प्ले किया है. इस सीरीज ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया. ये सीरीज अभी तक की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज है, जिसे IMDb की ओर से भी 9.2 रेटिंग दी गई है. (Photo- IMDb)

4 / 9
साई-फाई सीरीज 'रॉकेट बॉयज' एक बायोग्राफिकल ड्रामा सीरीज है, जिसमें भारत के जाने-माने वैज्ञानिक होमी जे. भाभा और विक्रम साराभाई के जीवन को दिखाया गया है. इसमें परमाणु कार्यक्रम की शुरुआत की कहानी को दिखाया गया है और ये इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. (Photo- IMDb)

5 / 9
हुमा कुरैशी की पॉपुलर पॉलिटिकल ड्रामा सीरीज 'महारानी' के तीन पार्ट आ चुके हैं और ये बिहार की पृष्ठभूमि पर आधारित हिट सीरीज है. इसमें बिहार की जटिलजताओं और एक साधारण महिला के सीएम बनने की सफर को दिखाया गया है. (Photo- IMDb)

6 / 9
क्राइम थ्रिलर सीरीज 'अनदेखी' सोनी लिव की चौथी सबसे पॉपुलर और देखी जाने वाली सीरीज रही है. इसमें मर्डर और गवाहों की कहानी दर्शकों को कुर्सी की पेटी से बांधे रखती है. (Photo- IMDb)

7 / 9
उरी-द सर्जिकल स्ट्राइक पर वैसे तो फिल्में और कई सीरीज बन चुकी हैं. इसी में से एक सोनी लिव की 'अवरोध' है, जो इसी सच्ची घटना पर आधारित है. ये एक वॉर थ्रिलर सेना और शौर्य के साथ रणनीति के बारे में बताती है. (Photo- IMDb)

8 / 9
साइंस फिक्शन पर आधारित सीरीज देखना पसंद करने वाले दर्शकों के लिए 'जेएल50' एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती है. ये एक अनोखी सीरीज है, जिसमें एक ऐसे विमान की कहानी को दिखाया गया है, जो गायब होने के 35 साल बाद क्रैश होता है. ये टाइम ट्रैवल पर आधारित और दिलचस्प सीरीज है. (Photo- IMDb)

9 / 9
कश्मीर पर आधारित एक्शन थ्रिलर सीरीज 'तनाव' राजनीतिक परिस्थितियों और सुरक्षा बलों के स्ट्रगल को दिखाती है. इसमें मानव विज, साहिबा बाली और एकता कौल के साथ सुमित कौल जैसे कलाकार है. (Photo- IMDb)