
1 / 5
Shani Gochar 2026 Rashifal: उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र मंडल का 26वां नक्षत्र है, जिसके स्वामी शनिदेव हैं. वर्तमान में शनि इसी नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, जिसमें वे 20 जनवरी, 2026 को प्रवेश किए थे. शनि का इस नक्षत्र में गोचर असली स्वरूप में अपनी ऊर्जा व्यक्त करता है, इसलिए इसकी प्रभावशीलता और भी अधिक बढ़ जाती है. अब शनिदेव 22 फरवरी को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के प्रथम पद से निकलकर द्वितीय पद में जाएंगे. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि इस नक्षत्र पद में शनि का गोचर उन्हें और सशक्त बनाएगा है, जिससे वे सही परिणामों और कर्मों को और सटीक रूप से फलित कर पाएंगे. आपको बता दें कि शनि बेहद धीमी गति से चलने वाले ग्रह हैं, इस नक्षत्र पद में वे 21 मार्च तक रहेंगे. इस अवधि शनि के स्व-नक्षत्र गोचर से 4 राशियों के जातक सबसे अधिक लाभान्वित होंगे.

2 / 5
वृषभ राशि (Taurus) - वृषभ राशि के जातकों के लिए शनि का यह गोचर भाग्य और कर्म दोनों में मदद करेगा. नौकरी या व्यवसाय में महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त होंगे. जिन छात्रों ने मेहनत की है, उन्हें अच्छे परिणाम मिलेंगे. आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी और अचानक धन लाभ के योग बनेंगे. स्वास्थ्य के मामले में हल्की थकान या अस्वस्थता हो सकती है, लेकिन गंभीर नहीं. पारिवारिक जीवन में सुख-शांति रहेगी. मित्रों और सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा. वृषभ राशि के जातक अपने निर्णयों में सतर्क रहेंगे, तो यह समय उनके लिए अत्यंत फलदायक साबित होगा.

3 / 5
कर्क राशि (Cancer) - कर्क राशि के जातकों के लिए शनि का यह गोचर काफी शुभ प्रभाव देगा. कार्यक्षेत्र में स्थिरता और तरक्की के संकेत हैं. जो लोग किसी लंबी प्रक्रिया या प्रोजेक्ट में हैं, उन्हें सफलता मिलेगी. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, और किसी बड़े निवेश या सौदे में लाभ संभव है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर अनावश्यक तनाव से बचना जरूरी है. पारिवारिक जीवन में सहयोग और प्रेम बढ़ेगा. सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान में वृद्धि होगी. कर्क राशि के लिए यह समय मेहनत के सही फल और जीवन में सकारात्मक बदलाव का है.

4 / 5
कन्या राशि (Virgo) - कन्या राशि के जातकों के लिए शनि का स्व-नक्षत्र गोचर सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा. करियर में मेहनत रंग लाएगी और वरिष्ठ अधिकारियों से सराहना मिलेगी. आर्थिक दृष्टि से भी यह समय लाभकारी है, पुराने निवेश और प्रयासों का लाभ प्राप्त होगा. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन जीवनशैली पर ध्यान देना आवश्यक है. पारिवारिक वातावरण में सुख-शांति बनी रहेगी, प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी. मानसिक शांति के लिए ध्यान, प्राणायाम और संतुलित दिनचर्या लाभकारी होगी. कन्या राशि के जातक इस समय नई योजनाओं में सफलता के लिए प्रेरित होंगे.

5 / 5
मकर राशि (Capricorn) - मकर राशि के जातकों के लिए इस वर्ष शनि का स्व-नक्षत्र में गोचर विशेष रूप से शुभ रहेगा. कार्यक्षेत्र में नए अवसर और जिम्मेदारियाँ मिलेंगी. पुराने प्रयासों का फल आपको समय से पहले ही मिलने लगेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, निवेश और व्यापार में सफलता हाथ लगेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग करना लाभकारी रहेगा. पारिवारिक रिश्तों में सौहार्द बढ़ेगा और परिवार के बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा. कोई पुराना विवाद भी सुलझ सकता है. कुल मिलाकर मकर राशि के लिए यह समय बड़े बदलाव और लाभ का है.