Maa Durga Mantra: संकट से मुक्ति दिलाएंगे मां दुर्गा के 5 सिद्ध मंत्र, घर हो या दफ्तर हर बाधा होगी दूर, जानिए विधि
Maa Durga Mantra: जीवन में चल रही परेशानियों का अंत करने से लिए मां दुर्गा के मंत्रों का जाप करना चाहिए. आप मां दुर्गा के मंत्रों का जाप कर पारिवारिक और प्रोफेशनल जीवन में चल रही परेशानियों से राहत पा सकते हैं.

Maa Durga Mantra: देवी दुर्गा के इन 5 शक्तिशाली मंत्रों का जाप कर आत्मविश्वास और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है. इससे जीवन की बाधाओं को दूर कर सकते हैं. आइये इन मंत्रों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
भय से मुक्ति का मंत्र
2 / 7"ॐ दुं दुर्गायै नमः" इस मंत्र के जाप से असुरक्षा की भावना से मुक्ति मिलती है. यह मंत्र मन के भय को दूर करता है. कठिन परिस्थितियों में इस मंत्र का जाप करना चाहिए.
आत्मविश्वास के लिए मंत्र
3 / 7"या देवी सर्वभूतेषु शक्ति-रूपेण संस्थिता। नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः॥" आत्मविश्वास बढ़ाने और आत्म-सम्मान के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए. ये भी पढ़ें – Navpancham Yog: जून में बनेगा नवपंचम योग, शुक्र-शनि के संयोग से मेष समेत 5 राशियों को होगा फायदा
शुभता के लिए मंत्र
4 / 7"सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते॥" जीवन में हर क्षेत्र में सफलता के लिए इस मंत्र का जाप करें. इस मंत्र के जाप से तनाव कम होगा और सफलता मिलेगी.
एकाग्रता के लिए मंत्र
5 / 7"ॐ ह्रीं दुं दुर्गायै नमः" किसी काम को करने के लिए फोकस बढ़ाने यानी एकाग्रता के लिए इस मंत्र का जाप करें. इस मंत्र का जाप करना बेहद शुभ माना जाता है. इससे भ्रम की स्थिति दूर होती है. ये भी पढ़ें – Guruwar Ke Upay: आज गुरुवार के दिन करें विष्णु भगवान की पूजा, इन 5 उपायों से बढ़ेगी सुख-समृद्धि
साहस के लिए मंत्र
6 / 7ॐ कात्यायनाय विद्महे कन्याकुमारी धीमहि तन्नो दुर्गि प्रचोदयात्॥" साहस और शक्ति के लिए इस मंत्र का जाप करना चाहिए. इन मंत्रों का जाप स्नान करने के बाद मां दुर्गा की पूजा के समय करें. मंत्र का जाप शांत स्थान पर बैठकर करें.
मां दुर्गा मंत्र
7 / 7मां दुर्गा के इन 5 मंत्रोंका जाप कर आपको उनका आशीर्वाद मिलेगा. इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.



















