
1 / 13
Rashifal 6 February 2026: कल 6 फरवरी 2026, दिन शुक्रवार को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है. कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि पर ग्रह स्थिति और नक्षत्रों के संयोग से सभी राशियों के लिए दिन कैसा रहने वाला है? इसके बारे में दैनिक राशिफल से जान सकते हैं. यहां पढ़ें 6 फरवरी 2026 का राशिफल.

2 / 13
मेष राशि - आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है ऐसे में कारोबार के मामले में संभलकर रहें. किसी नई योजना को शुरू करने के लिए समय अच्छा है. आप जीवनसाथी के साथ समय बिता सकते हैं.

3 / 13
वृषभ राशि - कार्यस्थल पर तनाव के चलते आपका मूड खराब हो सकता है. आपकी एकाग्रता भंग हो सकती है. पार्टनर के साथ कोई सीक्रेट बात शेयर करने से बचें इससे नुकसान हो सकता है.

4 / 13
मिथुन राशि - लाइफ पार्टनर की सेहत को लेकर चिंता हो सकती हैै. आपके लिए निवेश करना फायदेमंद होगा. आपको कार्यस्थल पर कोई अच्छा समाचार सुनने को मिल सकता है.

5 / 13
कर्क राशि - आप खुद को व्यर्थ का खर्च करने से रोकें इससे आपका धन भविष्य में आपके काम आएगा. आपको किसी कारण से परेशानी हो सकती है. आपका जीवनसाथी आपकी तरफ आकर्षित होगा.

6 / 13
सिंह राशि - आप घरेलू मामलों में ध्यान दें वरना आपके लिए लापरवाही महंगी साबित हो सकती है. आप कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो समय अच्छा है. जीवनसाथी के साथ रिश्ता अच्छा होगा.

7 / 13
कन्या राशि - कन्या राशि वाले लोग दोस्तों और परिवार के साथ समय बिता सकते हैं. आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. शादीशुदा जीवन प्यार से भरा रहेगा.

8 / 13
तुला राशि - तुला राशि वाले लोग जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं. आपके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी. आप अपने काम को पूरा करने की कोशिश करें.

9 / 13
वृश्चिक राशि - आप जीवनसाथी के साथ फिल्म देखने के लिए जा सकते हैं. इससे आपके रिश्ते में गहराई आएगी. आप भविष्य की योजना पर काम कर सकते हैं.

10 / 13
धनु राशि - आप ध्यान और योग के जरिए मानसिक तनाव को कम कर सकते हैं. किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं. आपको आज फुर्सत का समय मिल सकता है. जीवनसाथी के साथ समय बिताएं.

11 / 13
मकर राशि - आप दान-पुण्य के काम में शामिल हो सकते हैं. इससे आपको मानसिक संतोष मिलेगा. कार्यक्षेत्र में अचानक से लाभ मिल सकता है. जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छा रहेगा.

12 / 13
कुंभ राशि - आपने किसी से उधार लिया था तो इसे लौटा दें. व्यापारियों के लिए दिन अच्चा रहेगा. काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है. वैवाहिक जीवन के लिए समय अच्छा रहेगा.

13 / 13
मीन राशि - मीन राशि वाले सोच-समझकर पैसा निवेश करें. जल्दबाजी में किये निवेश से नुकसान हो सकता है. कारोबारियों को घाटा हो सकता है. आपके रिश्ते कमजोर हो सकते हैं. (All Photo Credit- Social Media) डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.