
1 / 10
OTT Releases This Week: जनवरी 2026 के आखिरी हफ्ते में फिल्मों और शोज का बड़ा धमाका होने वाला है, जिसका दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था. चलिए बताते हैं इस वीक आप घर बैठे किन फिल्मों और शोज को देख सकते हैं.

2 / 10
OTT Releases This Week: जनवरी, 2026 का आखिरी हफ्ता शुरू हो चुका है. इस वीक एंटरटेनमेंट का फुल डोज देखने के लिए मिलने वाला है. इसमें फिल्मों के साथ ही दो तो शोज के नाम भी शामिल हैं. इसमें कई तो ऐसी फिल्में हैं, जिनका सभी को बेसब्री से इंतजार था. इस लिस्ट में एक्शन से लेकर थ्रिलर तक के नाम शामिल हैं. चलिए बताते हैं इस हफ्ते ओटीटी पर आने वाली फिल्मों के बारे में. (Photo- IMDb)

3 / 10
नसीरुद्दीन शाह, विजय वर्मा और अभिनेत्री फातिमा सना शेख की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'गुस्ताख इश्क' भी रिलीज के लिए तैयार है. ये थिएटर के बाद अब ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है. फिल्म 27 जनवरी यानी कि आज रिलीज कर दिया गया है. इसे जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं.(Photo- IMDb)

4 / 10
साउथ फिल्म 'चैंपियन' सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर भी रिलीज को तैयार है. इसमें रोशन मेका नजर आने वाले हैं. ये एक स्पोर्ट्स ड्रामा एक्शन थ्रिलर फिल्म है. 'चैंपियन' को 29 जनवरी, को रिलीज किया जाएगा. इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा. (Photo- IMDb)

5 / 10
भूमि पेडनेकर की मर्डर मिस्ट्री सीरीज 'दलदल' इन दिनों काफी चर्चा में है. फैंस को इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार है. इसे 30 जनवरी को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर रिलीज किया जाएगा. (Photo- IMDb)

6 / 10
फिल्म 'कॉन्स्टेबल' एक तेलुगु भाषा वाली क्राइम थ्रिलर फिल्म है. इसमें मोकिला गांव में रहने वाले एक कॉन्स्टेबल की जीवन की कहानी को दिखाया गया है. इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार था, जो कि 29 जनवरी को खत्म हो जाएगा. फिल्म को ETV Win पर रिलीज किया जाएगा. (Photo- IMDb)

7 / 10
'देवखेल' एक रहस्यमयी सीरीज है, जो कि पौराणिक कथाओं पर आधारित है. ये सीरीज लोगों के दिमाग को घूमा देने वाली है, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देखा जा सकता है. (Photo- IMDb)

8 / 10
'वंडर मैन' को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर देखा जा सकता है. इसे 28 जनवरी से ओटीटी पर देख सकते हैं. इसकी कहानी साइमन विलियम्स के इर्द-गिर्द घूमती है. ये मार्वल मिनी सीरीज है. (Photo- IMDb)

9 / 10
कलर्स का रियलिटी शो 'द 50' का 1 फरवरी से प्रीमियर किया जाएगा, जिसे ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार पर भी देख सकते हैं. इस शो का ऐलान 'बिग बॉस 19' के फिनाले के दौरान हुई थी. (Photo- IMDb)

10 / 10
'खतरों के खिलाड़ी' जैसे कई रियलिटी शो होस्ट करने के बाद अब अक्षय कुमार अपने नए शो ' व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया' को लेकर चर्चा में हैं. इस शो के जरिए वह छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं. इसे 27 जनवरी यानी कि आज से सोनी लिव और टीवी चैनल सोनी टीवी पर स्ट्रीम किया जाएगा. (Photo- IMDb)