
1 / 11
Netflix Top 10 Trending Movies: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते बड़ा उलट-फेर देखने के लिए मिला है. जहां इंडिया टॉप 10 में हॉलीवुड फिल्म The RIP नंबर वन पर थी वहीं टॉप 10 ट्रेंडिंग लिस्ट में ये पीछे है. चलिए बताते हैं इस लिस्ट में नंबर वन पर किसका कब्जा था.

2 / 11
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आज हर हफ्ते एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज रिलीज की जाती हैं. कई बार वो ट्रेंडिंग लिस्ट में भी कई हफ्ते तक ट्रेंड करती हैं. ऐसे में इस हफ्ते नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में बड़ा उलट-फेर देखने के लिए मिला है. नंबर वन पर रोमांटिक ड्रामा फिल्म का कब्जा देखने के लिए मिला है. देखिए पूरी लिस्ट. (Photo-IMDb)

3 / 11
धनुष और कृति सेनन की फिल्म 'तेरे इश्क में' ने थिएटर पर भी खूब बवाल काटा था. ऐसे में अब ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक दे चुकी है. मूवी ओटीटी पर आते ही छा गई है. ये नेटफ्लिक्स पर नंबर वन पर ट्रेंड कर रही है. फिल्म में दोनों स्टार्स की एक्टिंग और केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया था. इसके जरिए वो पहली बार स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए हैं. (Photo-IMDb)

4 / 11
फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' नेटफ्लिक्स पर लगातार दो हफ्तों से ट्रेंड कर रही है. इस मूवी में रकुल प्रीत सिंह और अजय देवगन लीड रोल में हैं. फिल्म में आर माधवन जैसे कलाकार भी है. लेकिन ये थिएटर में एवरेज रही थी. मगर ओटीटी पर ये ट्रेंडिंग लिस्ट में दूसरे नंबर पर बरकरार है. (Photo-IMDb)

5 / 11
यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म 'हक' सिनेमाघरों में तो फ्लॉप रही थी लेकिन ओटीटी पर आते ही ये छा गई है. फिल्म नेटफ्लिक्स पर दो हफ्तों से ट्रेंड कर रही है. ये तीसरे नंबर पर ट्रेंडिंग लिस्ट में शुमार है. (Photo-IMDb)

6 / 11
वहीं, फिल्म 'द रिप' में ओटीटी पर आते ही ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है. ये हॉलीवुड फिल्म है, जो ट्रेंडिंग लिस्ट में चौथे नंबर पर बनी हुई है. मूवी नेटफ्लिक्स की टॉप 10 में नंबर वन पर थी, लेकिन ट्रेंडिंग लिस्ट में ये फिल्म चौथे नंबर पर है. (Photo-IMDb)

7 / 11
नंदमुरी बालकृष्ण स्टारर फिल्म 'अखंडा 2' थिएटर में दर्शकों को नहीं खींच पाई थी और ओटीटी पर आने के बाद से ये ट्रेंडिंग लिस्ट से हटने का नाम नहीं ले रही है. फिल्म नेटफ्लिक्स पर पांचवे नंबर पर बरकरार है. (Photo-IMDb)

8 / 11
इसके साथ ही फिल्म 'एको' भी नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में छठे नंबर पर बनी हुई है. ये एक एडवेंचर फिल्म है. इसे IMDb की ओर से 10 में से 7.8 रेटिंग दी गई है. (Photo-IMDb)

9 / 11
रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी 3' का ट्रेलर जबसे रिलीज किया गया है फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. इसी बीच उनकी फिल्म 'मर्दानी 2' और 'मर्दानी' नेटफ्लिक्स पर सातवें और आठवे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. (Photo-IMDb)

10 / 11
फिल्म 'पीपल वी मीट ऑन वेकेशन' एक अमेरिकी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है. यह एमिली हेनरी के 2021 के बेस्टसेलर उपन्यास पर आधारित है, जिसका निर्देशन ब्रेट हेली ने किया है. फिल्म रिलीज होने के बाद से नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. ये नवे नंबर पर है. (Photo-IMDb)

11 / 11
इसके साथ ही हुमा कुरैशी की फिल्म 'सिंगल सलमा' भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. फिल्म नेटफ्लिक्स पर 10वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. (Photo-IMDb)