
1 / 12
Netflix Top 10 Trending Movies: ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग लिस्ट में 8.4 रेटिंग वाली फिल्म का कब्जा देखने के लिए मिल रहा है, जो नंबर पर 1 पर ट्रेंड कर रही है. देखिए पूरी लिस्ट.

2 / 12
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते एक से बढ़कर एक फिल्में और सीरीज को रिलीज किया जाता है. ऐसे में इस हफ्ते भी कई फिल्मों को रिलीज किया गया. ऐसे में आज आपको नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग मूवीज के बारे में बता रहे हैं, जिनका जलवा ओटीटी पर देखने के लिए मिला है. नंबर वन पर 8.4 रेटिंग वाली मूवी का कब्जा है. देखिए पूरी लिस्ट. (Photo- IMDb)

3 / 12
अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' रिलीज के बाद से ही काफी चर्चा में है. थिएटर में इसे लोगों ने काफी पसंद किया था. ऐसे में अब इस फिल्म को ओटीटी पर भी लोग खूब प्यार दे रहे हैं. मूवी ओटीटी पर रिलीज के बाद से ही छाई हुई है. (Photo- IMDb)

4 / 12
'अखंडा 2' थिएटर में फ्लॉप थी लेकिन ओटीटी पर आते ही ये हिट हो गई. फिल्म नेटफ्लिक्स पर आने के बाद से ही काफी पसंद की जा रही है. इसमें नंदमुरी बालकृष्ण ने लीड रोल प्ले किया था. ये 9वें नंबर पर ट्रेंड कर रही है. (Photo- IMDb)

5 / 12
यामी गौतम और इमरान हाशमी की सच्ची घटना पर आधारित फिल्म 'हक' को काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है और ओटीटी पर भी रिलीज के बाद से पिछले तीन हफ्तों से ही छाई हुई है. ये 8वें नंबर पर नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. (Photo- IMDb)

6 / 12
अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' को थिएटर के बाद जब ओटीटी पर पिछले महीने रिलीज किया गया तो ये तभी से दर्शकों की पसंदीदा फिल्म बनी हुई है. फिल्म 7वें नंबर पर पिछले दो हफ्तों से ज्यादा समय से ट्रेंड कर रही है. (Photo- IMDb)

7 / 12
रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी' को 2014 में रिलीज किया गया था. ये तीसरे सीक्वल के ऐलान के बाद से ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी है. फिल्म अभी 6वें नंबर पर बनी हुई है. (Photo- IMDb)

8 / 12
डायरेक्टर Pradeep Advaitham की इंग्लिश फिल्म 'चैंपियन' नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म को थिएटर में 2025 में रिलीज किया गया था और अब ये 5वें नंबर पर ओटीटी पर ट्रेंडिंग लिस्ट में बनी हुई है. (Photo- IMDb)

9 / 12
'मर्दानी 3' की रिलीज के बाद से 'मर्दानी 2' ट्रेंड कर रही है. फिल्म नेटफ्लिक्स पर चौथे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. (Photo- IMDb)

10 / 12
जापानी फिल्म 'इवन इफ दिस लव डिसअपियर टू नाइट' नेटफ्लिक्स पर टॉप लिस्ट में ट्रेंड कर रही है. फिल्म का क्रेज दर्शकों पर खूब देखने के लिए मिल रहा है. ये मूवी तीसरे नंबर पर ट्रेंड कर रही है. (Photo- IMDb)

11 / 12
धनुष और कृति सेनन की फिल्म 'तेरे इश्क में' काफी चर्चा में बनी हुई है. मूवी को थिएटर में काफी पसंद किया गया था और ओटीटी पर आते ही ये छा भी गई है. फिल्म रिलीज के बाद से ही नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही है. मूवी दूसरे नंबर पर है. (Photo- IMDb)

12 / 12
इसके साथ ही नंबर वन पर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' है. इसे IMDb की ओर से 8.4 रेटिंग मिली है. फिल्म ने 1000 करोड़ से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन किया है. जबकि वर्ल्डवाइड ये फिल्म 1300 करोड़ का आंकड़ा छू चुकी है. (Photo- IMDb)