एक LPG सिलेंडर की डिलीवरी करने पर कितना कमाता है डिलीवरी मैन, कितनी होती है कमाई

ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच चल रहे तनाव की वजह से दुनिया भर में ईंधन की सप्लाई पर दबाव बढ़ा है. भारतीय घरों में एक बार फिर से एलपीजी चिंता का विषय बन चुकी है. ग्राहक कीमतों और उपलब्धता को लेकर परेशान हैं. इस बीच लोगों के मन में एक सवाल और भी चल रहा है कि गैस की डिलीवरी करने वाले डिलीवरी मैन हर डिलीवर पर कितना कमीशन कमाते हैं.

lpg delivery man salary
1 / 7

Advertisment

सिलेंडर डिलीवरी करने पर कितने पैसे मिलते हैं?

सिलेंडर डिलीवरी करने पर कितने पैसे मिलते हैं? 2 / 7

हर एलपीजी सिलेंडर पर डिलीवरी पर एक डिलीवरी करने वाले को आमतौर पर लगभग 20 रुपये से 30 रुपये तक का कमीशन मिलता है. यह रकम भले ही कम लगे लेकिन यह उनकी कमाई का मुख्य आधार होती है. यह राशि जगह के हिसाब से थोड़ी बहुत बदल सकती है. वहीं, कुछ राज्यों में हर डिलीवरी पर यह राशि 30 रुपये के आस-पास रहती है, तो कुछ राज्यों में 20 रुपये से 25 रुपये के बीच में होती है.

विज्ञापन

हर राज्य में अलग होती होती है कमाई

हर राज्य में अलग होती होती है कमाई3 / 7

पूरे देश में कमाई एक जैसी नहीं होती है. तमिलनाडु जैसे राज्यों में कमीशन ज्यादा होता है और कई जगह पर डिलीवरी करने वालों को थोड़ा कम कमीशन मिलता है. यह सब लोकल एजेंसी की नीति और कामकाज के खर्चों पर निर्भर करता है.

डिलीवरी करने पर मिलती है टिप

डिलीवरी करने पर मिलती है टिप4 / 7

एलपीजी बिल में डिलीवरी का चार्ज पहले से ही शामिल होता है लेकिन इसके बावजूद भी कई परिवार अपनी मर्जी से 20 से 50 रुपये की टिप देते हैं. समय के साथ यह छोटी-छोटी टिप डिलीवरी करने वालों की कमाई को काफी बढ़ा देती है.

विज्ञापन

एक दिन में कितने सिलेंडर्स की होती है डिलीवरी?

एक दिन में कितने सिलेंडर्स की होती है डिलीवरी?5 / 7

एक डिलीवरी करने वाला हर दिन लगभग 30 से 40 सिलेंडर डिलीवरी करता है. इस हिसाब से वह सिर्फ कमीशन से ही रोजाना लगभग 800 से 1000 रुपये तक कमा सकते हैं. जितनी ज्यादा डिलीवरी होगी कमाई भी उतनी ही ज्यादा होगी.

तय सैलरी पर काम करते हैं डिलीवरी मैन

तय सैलरी पर काम करते हैं डिलीवरी मैन6 / 7

ज्यादातर शहरों में एक एलपीजी डिलीवरी करने वाले की महीने की कुल कमाई 15000 रुपये से 30000 रुपये के बीच होती है. कुछ एजेंसी 5000 से 10500 रुपये तक की एक तय सैलरी देती है. इसी के साथ बाकी कमाई कमीशन और टिप से होती है.

विज्ञापन

हाथ में आने वासी इनकम अक्सर कम होती है

हाथ में आने वासी इनकम अक्सर कम होती है7 / 7

भले ही कागजों पर कमाई ठीक-ठाक दिखती हो लेकिन असल में हाथ में आने वाली इनकम अक्सर कम होती है. डिलीवरी करने वालों को अक्सर ईंधन, गाड़ी की मेंटेनेंस या किराए जैसे खर्च खुद ही उठाने पड़ते हैं. इसके अलावा यह काम उन्हें शारीरिक रूस से भी काफी थका देता है.

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Versha Singh

Versha Singh

वर्षा स‍िंह News 24 ड‍िजिटल में बतौर सीन‍ियर सब एड‍िटर के पद पर कार्यरत हैं. वर्षा को ड‍िजिटल मीड‍िया में 6 साल से अधि‍क का अनुभव है. राष्‍ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और समसमाय‍िक व‍िषयों पर वर्षा की अच्‍छी पकड़ है. इसके अलावा राजनीत‍िक, क्राइम और ट्रेंडिंग खबरें भी ल‍िखती हैं. वर्षा ने मास्टर इन न्यू मीडिया टेक्नोलॉजी की पढ़ाई माखन लाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी, भोपाल से की है और जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातक की डिग्री लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की है. वर्षा अपने करियर में Jagran New Media, Asia News International (ANI) और ETV Bharat जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुकी हैं. उन्हें हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में लेखन और समसामयिक घटनाओं, राजनीति, हाइपरलोकल खबरों और मानवीय रुचि से जुड़ी कहानियों को डिजिटल दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने का अनुभव है.
... और पढ़ें
विज्ञापन