ओले हमेशा गोल ही क्यों होते हैं? जानिए- आसमान में कैसे बनते हैं बर्फ के गोले
वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से अप्रैल के महीने में जमकर बारिश हो रही है. कुछ इलाकों में बारिश के साथ ओले भी गिरे हैं. अक्सर गर्मी के मौसम में होने वाली बारिश में ओले गिरते हुए दिखाई दे जाते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर आसमान ये बर्फ कहां से आ रही है. सवाल ये भी है कि इस जलती गर्मी में भी आसमान के ऊपर ये बर्फ कैसे बन जाती है? बादलों की ऊंचाई, हवा का दबाव और तापमान का खेल मिलकर ओले बनाते हैं. इन सवालों के जवाब के अलावा हम ये भी बताएंगे कि ओलों का आकार गोल ही क्यों होता है?

ओले कैसे बनते हैं?
2 / 8गर्मी या वसंत के मौसम में तूफानी दशाओं की वजह से जब तेज हवाएं वायुमंडल की नमी को बहाकर ऊपर ले जाती हैं तो वह संघनित होकर बर्फ के गोले बन जाते हैं. इससे पानी की बूंदें भारी होकर बर्फ बन जाते हैं.
जमीन पर कब गिरते हैं?
3 / 8कुछ नमी क्षोभमंडल में उस स्तर पर पहुंच जाती है, जहां ये संघनित होकर बर्फ बन जाती है. जबकि कुछ उससे नीचे ही रहकर पानी में तब्दील हो जाते हैं. तेज हवा की दशा में बारिश और गोले दोनों गिरते हैं लेकिन गोले गिरने की रफ्तार थोड़ी ही देर बाद थम जाती है या बंद हो जाती है.
सर्दियों में क्यों नहीं गिरते?
4 / 8आपने सर्दियों में होने वाली बारिश के दौरान ओले गिरते हुए नहीं देखे होंगे. इसके पीछे वजह है कि इसके लिए गरम हवा और तूफानी बादलों की जरूरत होती है, जो सर्दियों में कम बनते हैं. ओलों को बनने के लिए हवा के ऊपर उठते मजबूत झोंकों की बहुत जरूरत होती है, जो ओलों को बार-बार ठंडा और गर्म करने का चक्र चलाते हैं.
तो बर्फबारी क्या है?
5 / 8सर्दियों में ओले तो नहीं गिरते, लेकिन बर्फबारी जरूर होती है. जब तापमान गलनांक पर पहुंच जाता है तो सब जम जाता है. हवा में पानी की बूंदें भी जम जाती हैं, जो गिरती हुए रूई की तरह दिखती हैं, बाद में जमीन पर जमकर बर्फ बन जाती हैं.
गोल ही क्यों होते हैं ओले?
6 / 8ओलों के गोल होने का मुख्य कारण हवा में उनका लगातार घूमना और घर्षण है. आसमान से गिरते समय हवा का दबाव और उनका लुढ़कना उनके कोनों को सपाट कर देता है, जिससे वे गोल या अंडाकार नजर आते हैं.
कितने बड़े हो सकते हैं ओले?
7 / 8ओलों का आकार मटर के दाने से लेकर क्रिकेट बॉल जितना बड़ा हो सकता है. अपनी तेज रफ्तार और वजन के कारण ये फसलों, गाड़ियों और घरों को भारी नुकसान पहुंचा सकते हैं.
अप्रैल में क्यों हो रही इतनी बारिश?
8 / 8मौसम विभाग के अनुसार, एक नया पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) सक्रिय हो गया है. जिसकी वजह से बारिश हो रही है. कैस्पियन या भूमध्य सागर में बनने वाले तूफानों को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस कहा जाता है. इन तूफानों की वजह से उत्तर पश्चिम से ठंडी हवा चलती है. इसके चलते उत्तर पश्चिमी इलाकों में बिना मौसम की बारिश होती है.
.png)