CBSE Class 12 Result 2026: जल्द खत्म होगा इंतजार! 12वीं के नतीजों पर आया बड़ा अपडेट; ऐसे चेक करें अपना स्कोर

सीबीएसई 12वीं की परीक्षा देने वाले लाखों छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों के लिए बड़ी खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही कक्षा 12वीं के परिणामों की घोषणा करने जा रहा है।

CBSE 12 RESULT.jpg
1 / 6

Advertisment

कब आ सकता है रिजल्ट? संभावित तारीखें जानें

कब आ सकता है रिजल्ट? संभावित तारीखें जानें2 / 6

पिछले वर्षों के ट्रेंड्स को देखें तो सीबीएसई मई के मध्य या अंत तक रिजल्ट घोषित कर देता है। इस बार कयास लगाए जा रहे हैं कि बोर्ड मई 2026 के दूसरे हफ्ते में नतीजे जारी कर सकता है। हालांकि, आधिकारिक पुष्टि के लिए छात्रों को 'cbse.gov.in' पर नजर रखनी चाहिए।

विज्ञापन

इन वेबसाइट्स पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक

इन वेबसाइट्स पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक3 / 6

भारी ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो होने पर छात्र इन वैकल्पिक पोर्टल्स का उपयोग कर सकते हैं: cbseresults.nic.in results.cbse.nic.in cbse.gov.in digilocker.gov.in

डिजिलॉकर (DigiLocker) से डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट

डिजिलॉकर (DigiLocker) से डाउनलोड करें अपनी मार्कशीट4 / 6

फिजिकल मार्कशीट आने से पहले छात्र अपनी डिजिटल मार्कशीट और माइग्रेशन सर्टिफिकेट 'DigiLocker' से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको अपने आधार नंबर और मोबाइल नंबर से लॉगिन करना होगा। यह डिजिटल दस्तावेज हर जगह मान्य होंगे।

विज्ञापन

SMS और उमंग (UMANG) ऐप से भी देखें रिजल्ट

SMS और उमंग (UMANG) ऐप से भी देखें रिजल्ट5 / 6

इंटरनेट न होने पर भी आप पीछे नहीं रहेंगे। छात्र एसएमएस (SMS) के जरिए या भारत सरकार के 'UMANG App' का उपयोग करके भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए बस रोल नंबर और स्कूल कोड की जरूरत होगी।

पासिंग मार्क्स और ग्रेडिंग सिस्टम का गणित

पासिंग मार्क्स और ग्रेडिंग सिस्टम का गणित6 / 6

सीबीएसई के नियमों के अनुसार, छात्रों को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% अंक (थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में अलग-अलग) लाने होंगे। जो छात्र एक या दो विषय में पास नहीं हो पाएंगे, उन्हें बाद में 'कंपार्टमेंट परीक्षा' का मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेखक के बारे में

Vandana Bharti

Vandana Bharti

वन्‍दना भारती News 24 में बतौर ड‍िप्‍टी न्‍यूज एडिटर कार्यरत हैं और मौजूदा समय में बिजनेस डेस्‍क संभाल रही हैं. वन्दना News 24 के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबरें लिखती हैं. वन्‍दना ने अपने करियर की शुरुआत दैन‍िक जागरण अखबार से की. इसके बाद देशबंधु अखबार में उन्होंने ब‍िजनेस रिपोर्टिंग में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. साल 2010 में उन्होंने ह‍िन्‍दुस्‍तान अखबार में अपनी सेवाएं दीं, जहां उन्होंने ब‍िजनेस पेज के लिए 6 साल तक काम किया. वन्‍दना, आजतक डिजिटल, India.com और News18.com जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स में बिजनेस डेस्क से जुड़ी रही हैं. वन्दना ने दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम किया है. कॉमर्स बैकग्राउंड होने के कारण उनकी बिजनेस की खबरों में अच्छी पकड़ है और इन खबरों को वह आसान भाषा में यूजर्स तक पहुंचाती हैं. कितने साल का अनुभव: 18 साल योग्यता: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बी.कॉम और नई द‍िल्‍ली के YMCA संस्‍थान से पत्रकार‍िता में पीजीडीएमए की डिग्री प्राप्त की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन