कहीं आपके घर का आटा मिलावटी तो नहीं? जानिए शरीर के किन अंगों पर पड़ सकता है इसका गंभीर असर

आज के हालात इतने खराब हो गए हैं कि मार्केट में खाने-पीने की शुद्ध चीजों मानों खत्म होने लगी है. हर तरफ सिर्फ मिलावटी सामान नमिल रहा है. आपने दूध, पनीर, सब्जी आदि सुना होगा, लेकिन अब आटा भी इस खतरे में आ गया है.

Adulterated Wheat
1 / 7

रोजाना खाने वाला आटा अगर खराब गुणवत्ता वाला या मिलावटी हो, तो इसका असर धीरे-धीरे सेहत पर असर पड़ सकता है. हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें गेहूं की पिसाई के दौरान सफेद पत्थर का चूरा मिलाने का दावा किया गया. हालांकि, क्या पूरा मामला था इसको लेकर कोई पुष्टि नहीं हुई है. लेकिन सवाल उठता है कि अगर कोई ऐसा आटा खा ले, तो उसकी सेहत का क्या होगा?  

विज्ञापन

मिलावटी आटा बन सकता है बीमारियों का कारण

मिलावटी आटा बन सकता है बीमारियों का कारण2 / 7

मिलावटी आटे से क्या नुकसान पहुंचेगा यह इसपर निर्भर करता है कि उसमें क्या-क्या मिलाया गया है. अगर किसी तरह का केमिकल मिला हुआ है, तो पेट से जुड़ी समस्या और दिल आदि से जुड़ी समस्या का खतरा बढ़ जाता है.

विज्ञापन

आंतों से शुरू हो सकती है परेशानी

आंतों से शुरू हो सकती है परेशानी3 / 7

जान लीजिए कि अगर आप गलती से मिलावटी आटा खा लेते हैं, तो इससे आपके पाचन तंत्र पर सीधा असर पड़ सकता है. खराब या हानिकारक चीजों के चलते पेट दर्द, उल्टी, दस्त, गैस जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं.

इन अंगों पर पड़ सकता है असर

इन अंगों पर पड़ सकता है असर4 / 7

जानकारी के अनुसार, अगर आटा मिलावटी है और उसमें मौजूद हानिकारक तत्व लंबे समय तक शरीर के अंदर मौजूद रहता है, तो वह खून के जरिए शरीर के दूसरे हिस्सों में पहुंच सकता है. यानी इसका असर लिवर और किडनी पर पड़ेगा, जो शरीर के अंदर की गंदगी को बाहर निकालने में अहम भूमिका निभाते हैं.

विज्ञापन

लेड जैसी भारी धातुएं दिमाग पर भी डाल सकती हैं असर

लेड जैसी भारी धातुएं दिमाग पर भी डाल सकती हैं असर5 / 7

विशेषज्ञ बताते हैं कि कुछ भारी धातुएं शरीर में धीरे-धीरे जमा हो सकती हैं. खासकर लेड जैसी धातुएं लंबे समय तक शरीर में रहने पर दिमाग और नसों को प्रभावित कर सकती हैं. इसलिए खाने की चीजों की गुणवत्ता को लेकर सावधानी बरतना जरूरी है.

कैसे चेक करें आटा सही है या मिलावटी?

कैसे चेक करें आटा सही है या मिलावटी?6 / 7

आटे कितना शुद्ध है उसे जांचने के लिए आप कुछ आसान घरेलू तरीके अपना सकते हैं. नींबू से जांचे: थोड़े से आटे पर नींबू के रस की कुछ बूंदें डालें. अगर झाग या बुलबुले बनने लगें, तो इसमें चूना या चॉक पाउडर जैसी मिलावट होने की आशंका हो सकती है. पानी से जांच: एक गिलास पानी में थोड़ा आटा डालें. अगर उसमें अजीब कण तैरते दिखाई दें, तो आटा मिलावटी हो सकता है.

विज्ञापन

ऐसे भी कर सकते हैं चेक

ऐसे भी कर सकते हैं चेक7 / 7

आटे की पहचान के लिए स्वाद की जांच भी की जा सकती है. टेस्ट से जांच:  थोड़ा सा कच्चा आटा चखने पर अगर इसमें कड़वापन या अजीब स्वाद महसूस हो, तो मिलावट की संभावना हो सकती है. इसके अलावा, पूरी पुष्टि के लिए लैब जांच सबसे भरोसेमंद तरीका है. (Image: AI/Pexels) यह भी पढ़ें:बारिश के मौसम में दोस्तों के साथ दार्जिलिंग घूमने का बना रहे हैं प्लान? जानिए यहां घूमने की सबसे खूबसूरत जगहें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन