पानी की टंकी हमेशा ऊंचाई पर ही क्यों रखी जाती है? जानिए इसके पीछे का साइंस
घर में पानी की टंकियां आमतौर पर किसी ऊंचे स्थान पर लगाई जाती हैं, ताकि पानी पाइपलाइन के जरिए नीचे के नलों तक पहुंचाया जा सके और इसके लिए जगह बहुत मायने रखती है.

घर की छत पर रखी पानी की टंकी देखकर कभी शायद आपके मन में कभी यह सवाल आया होगा कि आखिर पानी की टंकी को जमीन पर क्यों नहीं रखा जाता. इसे हमेशा ऊंचाई पर क्यों रखा जाता है? क्या इसका सिर्फ इतना कारण है कि पानी नीचे की ओर आसानी से आ सके या इसके पीछे कोई वैज्ञानिक वजह भी है? आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं.
पानी सही तरह से आना
2 / 6पानी की टंकी को ऊंचाई पर रखने से पानी में हाइड्रोस्टेटिक प्रेशर पैदा होता है. आसान भाषा में समझें तो पानी जितनी ऊंचाई पर होगा, उसके नीचे मौजूद पाइप में पानी का दबाव उतना ज्यादा होगा. इसे भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026 Dessert Ideas: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं ये 5 स्वादिष्ट मिठाइयां, मेहमान भी मांगेंगे रेसिपी
पानी को नीचे ले जाने का काम
3 / 6टंकी से पानी को नीचे आने के लिए हर समय अलग से मोटर की जरूरत नहीं पड़ती. एक बार टंकी में पानी भर जाने के बाद पानी को नीचे की ओर खींचता है. इससे पानी काफी अच्छा आता है.
फिर टंकी को जमीन पर क्यों नहीं रखते?
4 / 6अगर पानी की टंकी जमीन पर रख दी जाए तो वहां से घर की ऊपरी मंजिलों या ऊंचाई पर मौजूद नलों तक पानी पहुंचाने के लिए प्रेशर नहीं बन पाएगा. पानी को ऊपर या अलग-अलग जगहों तक पहुंचाने के लिए मोटर की जरूरत पड़ सकती है.
ऊंची इमारतों में सिर्फ ऊंचाई काफी नहीं
5 / 6यह समझना भी जरूरी है कि हर बिल्डिंग में सिर्फ टंकी को ऊंचाई पर रख देने से पर्याप्त प्रेशर मिल जाए, ऐसा जरूरी नहीं है. बहुत ऊंची इमारतों में अलग-अलग मंजिलों तक पानी पहुंचाने के लिए पंप, प्रेशराइजेशन सिस्टम का इस्तेमाल किया जाता है.
टंकी की ऊंचाई का पानी की धार से भी संबंध है
6 / 6अगर टंकी और नल के बीच ऊंचाई का अंतर कम है तो पानी का दबाव कम हो सकता है और नल से पानी की धार कमजोर महसूस हो सकती है. वहीं, ऊंचाई का अंतर अधिक होने पर असर बढ़ता है. इसे भी पढ़ें- क्या आप भी चाहते हैं ग्लोइंग स्किन? जानिए रात में एलोवेरा और कच्चा दूध लगाने से क्या होगा