Raksha Bandhan 2026 Dessert Ideas: सिर्फ 15 मिनट में बनाएं ये 5 स्वादिष्ट मिठाइयां, मेहमान भी मांगेंगे रेसिपी

अगर आप भाई को अपने हाथ की मिठाई खाना चाहते हैं तो इंस्टेंट बनने वाली रेसिपी ट्राई करें और रक्षाबंधन की रौनक बढ़ाई जा सकती है. आइए इस लेख में इन व्यंजनों के बारे में जानते हैं. 

Raksha Bandhan 2026 Dessert Ideas
1 / 6
10 मिनट की इंस्टेंट नारियल बर्फी कैसे बनाएं. Image Credit- Freepik

रक्षाबंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और परिवार के साथ खुशियां बांटने का मौका होता है. इस दिन घर में पूजा और राखी की तैयारियों के साथ मिठाइयों की भी खास डिमांड रहती है, लेकिन अगर त्योहार वाले दिन आपके पास ज्यादा समय नहीं है तो घंटों किचन में खड़े रहने की जरूरत नहीं है. आप कुछ ऐसी झटपट मिठाइयां तैयार कर सकती हैं, जिन्हें बनाने में करीब 10 से 15 मिनट का समय लगेगा. इनका स्वाद भी ऐसा होगा कि घर आए मेहमान आपसे इसकी रेसिपी जरूर पूछेंगे.

विज्ञापन

इंस्टेंट ब्रेड गुलाब जामुन

इंस्टेंट ब्रेड गुलाब जामुन2 / 6

अगर घर पर ब्रेड रखी है तो उससे झटपट गुलाब जामुन तैयार किए जा सकते हैं. सबसे पहले ब्रेड के किनारे निकालकर उसे बारीक पीस लें. इसमें थोड़ा-थोड़ा दूध डालकर नरम आटा गूंथ लें. अब इसकी छोटी-छोटी गोलियां बना लें. दूसरी तरफ पानी और चीनी को उबालकर चाशनी तैयार करें और ब्रेड के फ्राई करके डाल दें. इसे भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: पार्लर जाने की जरूरत नहीं, 10 मिनट में घर पर लगाएं ये आसान मेहंदी डिजाइन

विज्ञापन

10 मिनट की इंस्टेंट नारियल बर्फी

10 मिनट की इंस्टेंट नारियल बर्फी3 / 6

नारियल बर्फी रक्षाबंधन के लिए एक बेहतरीन मिठाई है. इसके लिए एक पैन में नारियल और कंडेंस्ड मिल्क डालकर हल्की आंच पर लगातार चलाएं. जरूरत के अनुसार थोड़ा दूध डालें. मिश्रण के गाढ़ा होने पर इसमें इलायची पाउडर मिलाएं. कुछ देर सेट होने दें और फिर मनचाहे आकार में काट लें.

झटपट शाही टुकड़ा

झटपट शाही टुकड़ा4 / 6

इसे बनाने के लिए ब्रेड को तवे पर थोड़ा घी लगाकर दोनों तरफ से सुनहरा सेंक लें. अब एक पैन में दूध को गर्म करके उसमें चीनी, इलायची और केसर डालें. दूध थोड़ा गाढ़ा होने पर इसे ब्रेड के ऊपर डालें. अब ठंडा करके सर्व करें.

विज्ञापन

15 मिनट में बनाएं चॉकलेट बर्फी

15 मिनट में बनाएं चॉकलेट बर्फी5 / 6

सबसे पहले एक पैन में घी डालकर दूध और चीनी गर्म करें. अब इसमें मिल्क पाउडर और कोको पाउडर डालकर लगातार चलाएं. फिर मिश्रण जब पैन छोड़ने लगे तो गैस बंद कर दें. इसे घी लगी प्लेट में फैलाएं और बर्फी कट करके सर्व करें.

झटपट ड्राई फ्रूट लड्डू

झटपट ड्राई फ्रूट लड्डू6 / 6

घर पर इसे बनाना बहुत ही आसान है. इसके लिए सबसे पहले ड्राई फ्रूट्स को हल्का सा भूनकर दरदरा पीस लें. खजूर के बीज निकालकर उसे भी पीस लें. अब पैन में थोड़ा घी गर्म करके खजूर डालें और नरम होने तक चलाएं. फिर इसके लड्डू बनाकर सर्व करें. इसे भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर बहन को दें ये 5 गिफ्ट, आपके भी आएंगे काम! लोग कहेंगे- क्या होशियारी है

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन