जूठी प्लेट, कूड़ेदान और इन गलतियों के कारण रात में ज्यादा निकलते हैं कॉकरोच! जानिए कैसे पाएं इनसे राहत

अक्सर लोगों का सवाल रहता है कि आखिर रात में ही क्यों सबसे ज्यादा कॉकरोच दिखाई देते हैं आखिर इसके पीछे क्या वजह है और कैसे आप इस समस्या से राहत पा सकते हैं.

Why Cockroaches Come Out At Night In Kitchen
1 / 6
कॉकरोच को घर से कैसे भगाएं. (Image: AI)

आपने गौर किया होगा कि रात के समय कॉकरोच सबसे ज्यादा इधर-उधर भागते दिखाई देते हैं, जो मन को भी खराब कर देते हैं और हर जगह गंदगी फैला देते हैं. खासतौर पर किचन और बेडरूम में इनका आतंक बहुत ज्यादा देखने को मिलता है. लेकिन सवाल उठता है आखिर रात में क्यों ये ज्यादा बाहर निकलते हैं.  

विज्ञापन

बीमारियों का बढ़ाते हैं खतरा

बीमारियों का बढ़ाते हैं खतरा2 / 6

कॉकरोच छोटे जरूर होते हैं, लेकिन इनके होने से स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बना रहता है, जिसमें सबसे आम फूड पॉइजन है. प्लेट, कप आदि में अगर ये बैठ जाए, या वहां से गुजर जाएं, तो उस चीज पर बैक्टीरिया पनपने लगते हैं, जो सेहत खराब कर सकते हैं.

विज्ञापन

रात में ही क्यों ज्यादा दिखते हैं जीव?

रात में ही क्यों ज्यादा दिखते हैं जीव?3 / 6

सवाल उठता है कि आखिर रात में ही क्यों इनका सैलाब किचन की तरफ निकलता है? बता दें कि इसका सबसे बड़ा कारण आपकी कुछ आदतें हैं, जो इन्हें वहां तक पहुंचा देती है. दरअसल, जूठी प्लेटें, किचन में पड़े खाने के छोटे-छोटे टुकड़े, खुले हुए कूड़ेदान इन्हें अपनी ओर आकर्षित करते हैं, जिस कारण आपको ये रात के समय ज्यादा दिखाई देते हैं.

यह भी एक बड़ा कारण

यह भी एक बड़ा कारण4 / 6

सिर्फ खाने की चीजें ही नहीं, बल्कि नमी भी उन्हें अपनी ओर खींच लेती है. कई घरों में पाइप में लीकेज, गीला सिंक और जमा हुआ पानी इनके रहने के लिए अनुकूल जगह बन जाती है, यह भी एक बड़ा कारण है उनके दिखने का, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है.

विज्ञापन

कैसे भगाएं कॉकरोचों को घर से?

कैसे भगाएं कॉकरोचों को घर से?5 / 6

कॉकरोचों का घर में रहना सही नहीं है, इसलिए जरूरी कदम उठाना जरूरी हो जाता है, ताकि बीमारियों को खतरा कम रहे. आपको चाहिए कि रात के समय बर्तन धो लें, गैस, स्लैब और सिंक पर गिरे खाने की चीजें को साफ कर दें और साथ ही टाइल्स पर गिरनी चीजों को भी साफ कर दें. अगर किचन में कूड़ेदान रखा है, तो रोज रात में उसे खाली कर दें और ढक्कन लगाना भी न भूलें.

लीकेज करें दूर

लीकेज करें दूर6 / 6

अगर किचन व घर की दीवारों पर कोई दरारें हैं, या कोई लीकेज है और साथ ही कहीं पर पानी भरा रहता है, तो उसकी मरम्मत भी जरूर से करा लें. इन्हें ठीक करने से कॉकरोचों को पनपने का मौका नहीं मिलेगा और आपको घर इनके आतंक से दूर रहेगा. यह भी पढ़ें: कहीं आपके घर में भी तो नहीं इस्तेमाल हो रहा लाल मिर्च पाउडर के नाम पर ‘रंग’? ऐसे करें अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन